दूसरे दिन भी सत्याग्रह पर रहे एमडीएम रसोइया
सहरसा। सात जनवरी से सेवा नियमितीकरण, मानदेय बढ़ोतरी समेत 15 सूत्री मांगों को लेकर हड़त
सहरसा। सात जनवरी से सेवा नियमितीकरण, मानदेय बढ़ोतरी समेत 15 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर उतारू एमडीएम रसोइया ने शनिवार को दूसरे दिन भी स्टेडियम के आगे धरना देकर सत्याग्रह किया। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले दो दिवसीय सत्याग्रह धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला संयोजक व्यास प्रसाद यादव ने कहा कि अन्य राज्यों में एमडीएम रसोइया को कई सुविधाएं मिल रही है, परंतु बिहार सरकार के नकारात्मक रवैये से रसोइया चरणबद्ध आंदोलन पर उतारू है। सरकार जब तक हमारी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नही करती है तब तक संघर्ष जारी रहेगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि शासन-प्रशासन की गलत नीतियों के कारण रसोइया परेशान है। उन्होंने कहा कि रसोइया की मांगों पर सरकार के खिलाफ बिहार विधानसभा में भी विरोध जारी है। वहीं रसोइया अपनी मांगों पर अड़े हुए है।
उल्लेखनीय है कि कि 15 सूत्री मांगों को लेकर एमडीएम रसोइया का सात जनवरी से हड़ताल जारी है। सत्याग्रह धरना कार्यक्रम में दिलीप ठाकुर, रामचंद्र यादव, विनोद यादव, बिजली देवी, संगीता देवी, सुरजी देवी, रेखा देवी, चंदा देवी, सहीदा खातून, अफरोना खातून, अमला देवी, रेखा देवी, सुधा देवी, सुनीता देवी, ज्ञानी देवी, लीला देवी, अमोला देवी, जगतरानी देवी, नीतू देवी, बुची देवी, मीणा देवी, महेश्वर साह, डोमी पासवान, प्रमोद ठाकुर, शिवानंद विश्वास, रामदेव मुखिया, महंथ राम, लालो शर्मा, कैलाश स्वर्णकार, निर्मल कुमार, संजीव यादव, गुरुदेव शर्मा सहित जिले के विभिन्न स्कूलों के रसोइया शामिल रहे।