Move to Jagran APP

अज्ञात महिला के शव की हुई पहचान

सहरसा। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलवा ओपी अंर्तगत खोजुचक नहर के समीप गत दो अक्टूबर को बरामद

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 07:05 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 07:05 PM (IST)
अज्ञात महिला के शव की हुई पहचान
अज्ञात महिला के शव की हुई पहचान

सहरसा। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलवा ओपी अंर्तगत खोजुचक नहर के समीप गत दो अक्टूबर को बरामद अज्ञात महिला के शव की पहचान गुरुवार को हो गई। अज्ञात महिला की पहचान बेगुसराय जिला के गडपुरा थाना अ‌र्न्तगत ग्राम कुम्हारसोय निवासी उर्मिला देवी की पुत्री एवं नगर पंचायत गंज निवासी कार्तिक स्वर्णकार की पहली पत्नी के रूप मे की गयी है। शव की पहचान कार्तिक स्वर्णकार और उनकी पहली पत्नी के दो बेटी काजल कुमारी 17,मुस्कान कुमारी 15 ने की। वो पिछले कुछ दिनों से अपने पिता कार्तिक स्वर्णकार के साथ ही रह रही थी। इसके अलावा उनके नगर पंचायत कानुटोला स्थित बड़ी बहन एवं मां उर्मिला देवी ने भी शव की पहचान की। पूर्व में लावारिश समझ कर पुलिस ने लाश को नहर के समीप ही दफना दिया था। परंतु अखबार मे छपने के बाद मृतका के रिश्तेदारों ने उसकी पहचान की। तत्पश्चात मृतका की माता द्वारा सिमरी थाना में आवेदन दे कर शव पर दावा किया गया। तत्पश्चात वरिय पदाधिकारी के निर्देश पर सिमरी थाना अध्यक्ष ने मामले की जांच कर स्वयं के बयान पर आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया। गुरूवार को शव को जेसीबी से खुदवा कर निकाला गया।जहां मृतका की पुत्री एवं अन्य रिश्तेदारों ने शव की पहचान की। दर्ज प्राथमिकी में मृतक के माता द्वारा कहा गया कि दो अक्टूबर के संध्या मृतका के पति ससुराल जाकर उसे अपने साथ बख्तियारपुर ले कर आए थे। कारण वह पुरानी पत्नी से भी मिलता-जुलता रहता था। दोनों बच्ची को ले आने के बहाने वो पहली पत्नी को साथ ले कर आया था। बलवा ओपी अध्यक्ष हरेश्वर सिंह ने बताया इस हत्या कांड में पति, सौतन मुन्नी कुमारी व उनके पुत्र एवं पुत्रवधु का हाथ है। बताया कि कार्तिक स्वर्णकार,अमित स्वर्णकार,उनके पिता रामखेलावन स्वर्णकार,बुद्धा देवी,मुन्नी देवी,सुरेश स्वार्णकार,सुनीता देवी को नामजद किया गया है। जिसमें रामखेलावन, अमित स्वर्णकार एवं कार्तिक स्वर्णकार की पत्नी मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.