पिस्तौल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
सहरसा। थाना क्षेत्र के कोपरिया स्थित एक व्यक्ति के बासा पर से दो बदमाश को पुलिस ने देशी पिस्तौल
सहरसा। थाना क्षेत्र के कोपरिया स्थित एक व्यक्ति के बासा पर से दो बदमाश को पुलिस ने देशी पिस्तौल व गोली के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों बदमाश के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि गुरुवार की शाम सूचना मिली कि दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के उदेश्य से कोपरिया में रंजीत यादव के बासा पर रूके हुए हैं। जिस आलोक में पुलिस पदाधिकारी पैतृक पासवान के साथ छापेमारी की गई। इस दौरान कोपरिया निवासी विजय उर्फ मुडियल का पुत्र ललित यादव एवं सौरबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी सुगेन यादव का पुत्र सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। तालाशी के क्रम में दोनों के पास से पिस्तौल व गोली बरामद की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी विभिन्न थाना क्षेत्रों से ली जा रही है। पूछताछ के बाद बदमाशों को न्यायालय भेज दिया जाएगा।