Move to Jagran APP

विवादित भूमि के चयन से भड़का आक्रोश

सहरसा। महारस पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु स्थल चयन का मामला गरमाने लगा है। सीआ

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 06:12 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:12 PM (IST)
विवादित भूमि के चयन से भड़का आक्रोश
विवादित भूमि के चयन से भड़का आक्रोश

सहरसा। महारस पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु स्थल चयन का मामला गरमाने लगा है। सीओ द्वारा जमीन उपलब्ध कराए जाने के विरोध में खुरेशान गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने मध्य विद्यालय खुरेशान में शुक्रवार को बैठक कर सीओ के खिलाफ नारेबाजी की। नारेबाजी कर रहे पंचायत समिति सदस्य नवीन कुमार शर्मा, पैक्स अध्यक्ष नीरज कुमार निराला, कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष गोपेश कुमार, पूर्व वार्ड सदस्य मोहम्मद आजम, महानंद यादव, धनदेव कुमार यादव, वार्ड सदस्य शिव गुलाम साह, चानो साह, बिहारी सदा, अमित कुमार यादव, विकासमणि, अजय कुमार, योगेंद्र यादव, मोहम्मद यूनुस, जवाहर यादव, महेश्वर यादव, कैलाश यादव, सत्नारायण यादव सहित कई ने कहा कि सीओ द्वारा विवादित जमीन का चयन कर लिया गया है। कहा कि आमसभा से पहले ही अंचलाधिकारी ने महारस गांव में विवादित बास जमीन प्रधानमंत्री आवास युक्त, पेड़ पौधे युक्त भूमि का चयन कर मिट्टी जांच करवाया गया। इसकी जानकारी पंचायत को नहीं देते हुए मिट्टी जांच के लिए 37 हजार का अवैध ढंग से भुगतान किया गया। सरपंच प्रतिनिधि सुबोध यादव के द्वारा कहा गया कि आम सभा के द्वारा खुरेसान मौजा की जमीन को प्रस्तावित किया गया था। जबकि अंचलाधिकारी ने पक्षपात करते हुए मिट्टी जांच किसी दूसरे जमीन महारस स्थित का कराया है। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव विजय कुमार यादव ने बताया कि चयनित जमीन पर भूमिहीन गरीबों का पुश्तैनी निवास स्थान है। वहीं अंचलाधिकारी अक्षयवट तिवारी ने बताया कि मामले को लेकर डीसीएलआर सिमरीबख्तियारपुर के द्वारा स्पष्टीकरण पूछा गया था। जिसका जवाब दे दिया गया है। अभी कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.