विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहरसा से सिलीगुड़ी के बीच चलेगी एक जोड़ी BSRTC की बस, चेक करें टाइमिंग और रूट

Published: Mon, 26 Oct 2026 04:58 PM (IST)

सहरसा से सिलीगुड़ी के बीच जल्द ही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) द्वारा बस सेवा शुरू की जाएगी। यह ...और पढ़ें

सहरसा से सिलीगुड़ी के बीच चलेगी एक जोड़ी BSRTC की बस

सहरसा से सिलीगुड़ी के बीच चलेगी एक जोड़ी BSRTC की बस

HighLights

  1. सहरसा-सिलीगुड़ी के बीच जल्द शुरू होगी बीएसआरटीसी बस सेवा।

  2. वाया पूर्णिया, दालकोला होते हुए सिलीगुड़ी तक चलेगी बस।

  3. त्योहारों में यात्रियों को मिलेगी सीधी और आसान यात्रा सुविधा।

जागरण संवाददाता, सहरसा। सहरसा से सिलीगुड़ी का सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। बहुत ही जल्द त्योहार सीजन के बीच में ही सहरसा से सिलीगुड़ी का सफर आसान हो जाएगा।

सहरसा से सिलीगुड़ी के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) द्वारा एक जोड़ी बस का परिचालन शुरू किया जाएगा, जो सहरसा से चलकर वाया पूर्णिया, दालकोला होते सिलीगुड़ी पहुंचेगी और फिर दूसरे दिन सिलीगुड़ी से वापस उसी रूट से सहरसा पहुंचेगी।

वर्तमान में सहरसा से सिलीगुड़ी जाने के लिए यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। सहरसा से सिलीगुड़ी के लिए ट्रेन का सीधी कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण सफर कठिन है।

सहरसा से एक निजी बस का परिचालन हो रहा है जो प्रतिदिन सहरसा से संध्या शाम में सात बजे वाया पूर्णिया, दालकोला होते हुए सिलीगुड़ी चलती है और फिर दूसरे दिन उसी रूट से संध्या सिलीगुड़ी से चलकर सहरसा पहुंचती है।

एक बस संचालन के कारण यात्रियों की भीड़ रहती है। खासकर त्योहार के मौसम में बस में सीट नहीं मिलने से यात्रियों को आवाजाही करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बस संचालन को लेकर बीएसआरटीसी सहरसा डीपो के मैनेजर आनंद कुमार ने बताया कि सिलीगुड़ी के लिए बस संचालन हेतु बिहार से परमिट मिल चुका है। संभवत: सहरसा से सुबह आठ बजे यह बस चलेगी। बंगाल से परमिट लेने की प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही यात्रियों को सरकारी बस की सुविधा मिलने लगेगी।

ट्रेन से सफर के लिए जाना होता मानसी:

सहरसा के काफी लोग वर्तमान समय में सिलीगुड़ी में रोजी रोजगार हेतु सिलीगुड़ी में रहते हैं। वहीं कई लोगों की कामकाज से सिलीगुड़ी आवाजाही लगी रहती है। ऐसे में बस सुविधा बढ़ने से यात्रियों को सुविधा होगी।

वर्तमान में एक बस में टिकट नहीं मिलने या अन्य कारण से ट्रेन से सिलीगुड़ी जाने हेतु सहरसा से मानसी जाना होता है। वहां से सिलीगुड़ी या न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली ट्रेन पकड़कर सफर करना होता है।

इस कारण ट्रेन से सफर करने में सीधी जुड़ाव नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।