Move to Jagran APP

चुनावीं हिसा के मामले में दो केस दर्ज, तीन लोग गिरफ्तार

संसू सौरबाजार (सहरसा) थाना क्षेत्र के दो जगह पर रविवार को पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिसा के मामले में पुलिस ने दो मामला दर्ज किया है। इनमें से तीन नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 06:49 PM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 06:49 PM (IST)
चुनावीं हिसा के मामले में दो 
केस दर्ज, तीन लोग गिरफ्तार
चुनावीं हिसा के मामले में दो केस दर्ज, तीन लोग गिरफ्तार

संसू, सौरबाजार (सहरसा): थाना क्षेत्र के दो जगह पर रविवार को पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिसा के मामले में पुलिस ने दो मामला दर्ज किया है। इनमें से तीन नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, सहुरिया पश्चिम के बूथ संख्या 107 पर वार्ड सदस्य के मतदान को लेकर बूथ के बाहर गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी में संजय यादव जख्मी हो गये थे। जख्मी संजय यादव का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से नौ खोखा भी बरामद किया है। पुलिस ने जख्मी संजय यादव के पत्नी रंजू देवी के बयान पर आठ नामजद एवं आठ अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। दूसरी घटना रोता खेम पंचायत के इंदरवा बूथ पर हुई। यहां मतदान के दौरान गोलीबारी की गई। पुलिस से घटना स्थल से नौ खोखा बरामद किया है। इस मामले में थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने अपने बयान पर रोता पंचायत की मुखिया प्रत्याशी गुडी देवी के पति व रामपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी देवानंद यादव समेत छह लोगों को नामजद किया गया है जिसमें कई अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इंदरवा बूथ मामले में नामजद अभियुक्त श्यामल यादव, राजेन्द्र यादव, प्रियतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों घटना में नामजद अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी अभियान चला रही है। पुलिस ने बताया कि हिसा में शामिल बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.