बीओआई के खाताधारकों ने किया प्रदर्शन
सहरसा। शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया गोलमा के मुख्य द्वार पर खाताधारियों का आक्रोश फूट प
सहरसा। शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया गोलमा के मुख्य द्वार पर खाताधारियों का आक्रोश फूट पड़ा। खाताधारियों ने मुख्यद्वार पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी गोलमा बैंक कर्मचारी पर मनमानी करने तथा अवैध वसूली करते हुए परेशान करने का आरोप लगा रहे थे। वहां उपस्थित टनटन पासवान राजेश कुमार. पार्वती देवी. मीना देवी. पवन देवी. भिखनी देवी. कुमोधिया. सहित कई खाताधारियों का कहना था कि चार पांच दिनों से लौट रहे हैं न निकासी होती है न जमा।। जो लोग बैंक कर्मचारी को चुपके से कुछ देता है तो उसका काम हो जा रहा है। कई लोग राशि जमा करने आए थे लेकिन तीन दिन से लौट रहे हैं। खाताधारकों को घंटों धूप में खड़ा रहना होता है। इस बाबत सहायक शाखा प्रबंधक
पुरुषोत्तम कुमार कहते हैं कि लिक फेल रहने से परेशानी होती है। वैसे शाखा प्रबंधक सहित चार बैंक कर्मचारी छुट्टी पर हैं। यहां कोई भी बैंक कर्मी किसी से वसूली नहीं करते हैं। आरोप निराधार है।