कई जगहों पर लगी आग, हजारों की संपत्ति राख
सहरसा। शहर के बस पड़ाव, बस्ती एवं कायस्थ टोला में आग लगने से हजारों की संपत्ति राख हो ग
सहरसा। शहर के बस पड़ाव, बस्ती एवं कायस्थ टोला में आग लगने से हजारों की संपत्ति राख हो गई। बस स्टैंड स्थित गोपाल तिवारी के होटल में आग लगने से होटल समेत उसमें रखा सारा समान राख हो गया। बस्ती पर एक पान दुकान में आग लग गई। दुकानदार को दूसरे पर आग लगाने का संदेह है। मामले की जांच पुलिस ने भी की। इसी तरह नेहरू युवा केन्द्र के समीप भी आग लग गई। जिसमें एक घर जलकर राख हो गया।
संसू, सोनवर्षा (सहरसा): काशनगर ओपी क्षेत्र के अरसी गांव में गुरुवार की शाम अज्ञात कारणों से लगी आग से चार परिवार का घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार पड़रिया पंचायत के अरसी गांव मे गुरुवार शाम रामचंद्र साह के घर मे अज्ञात कारण से अचानक आग लग गई। आग की लपट इतनी तेज थी कि घटना में सीताराम साह, पप्पू मुखिया तथा शम्भू मुखिया के घर को अपने चपेट मे ले लिया। जिसमें लाखों की संपत्ति सहित घर में जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जा सका ।अन्यथा अन्य घर भी आग के चपेट आ जाता ।