डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
सहरसा। बिहरा थाना क्षेत्र के सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग में तुलसियाही चौक से उत्तर सतसंग भवन के
सहरसा। बिहरा थाना क्षेत्र के सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग में तुलसियाही चौक से उत्तर सतसंग भवन के समीप रहुआ की ओर जा रही डीजे वाहन की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची बिहरा पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार तुलसियाही वार्ड नंबर एक निवासी महिन्द्र साह अपनी पत्नी रेणु देवी के साथ सिहौल कि ओर जा रहे थे।उसी दौरान तेज रफ्तार से फुल साउंड में डीजे बजाते रहुआ की ओर जा रही डीजे वाहन ने पीछे से ठोकर मार दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं पति को भी हल्की चोटें आई है। जख्मी को इलाज हेतु पीएचसी पंचगछिया ले गया जहां गंभीर स्थिति देख उसे सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल पहुंचते ही महिला की उसकी मौत हो गई।
----
डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत होने की बात बताई गई है। डीजे वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दिया गया है।
रणवीर कुमार, थानाध्यक्ष, बिहरा।