सहरसा में बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 25 साल के युवक की मौक पर मौत
सहरसा के सोनवर्षाराज-बैजनाथपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में 25 वर्षीय ...और पढ़ें

25 साल के युवक की मौक पर मौत
HighLights
सोनवर्षाराज-बैजनाथपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त।
बिजली के पोल से टकराने से 25 वर्षीय युवक की मौत।
मृतक श्याम पोद्दार शाहपुर पंचायत के निवासी थे।
संवाद सूत्र, सोनवर्षाराज (सहरसा)। थाना क्षेत्र के सोनवर्षाराज-बैजनाथपुर मुख्य मार्ग स्थित सहमौरा गांव के समीप राम मंदिर के पास गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शाहपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी विद्यानंद पोद्दार के 25 वर्षीय पुत्र श्याम पोद्दार के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार श्याम पोद्दार बाइक से सोनवर्षाराज से अपने घर शाहपुर जा रहे थे। इसी दौरान सहमौरा गांव के समीप राम मंदिर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर कोई मदद कर पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
युवक की मौत की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। पत्नी गुड़िया कुमारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
