Move to Jagran APP

कुश्ती हमारी सांस्कृतिक पहचान : जगदानंद

रोहतास। कुश्ती हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ गांवों में गौरव की भी पहचान है। उक्त ब

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 07:48 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 07:48 PM (IST)
कुश्ती हमारी सांस्कृतिक पहचान : जगदानंद
कुश्ती हमारी सांस्कृतिक पहचान : जगदानंद

रोहतास। कुश्ती हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ गांवों में गौरव की भी पहचान है। उक्त बातें स्थानीय राधाकृष्ण मंदिर परिसर में गुरुवार को रोहतास कैमूर गोवर्धन पूजा समिति उमापुर परसथुआ द्वारा आयोजित दंगल कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह राजद के वरिष्ठ नेता जगदानंद ¨सह ने कहीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण गरीबों व असहायों की रक्षा करने के लिए गोवर्धन पर्वत को उंगली पर धारण किया था। कहा कि आज समाज को सभी वर्गों को उत्थान के लिए सभ्य लोगों को आगे आने व जातिवाद व फासीवाद से दूर रहने की जरूरत है। दंगल कार्यक्रम की शुरुआत बाल पहलवान सोनू कैमूर व जतीन बिछियां कैमूर के बीच हुई। दंगल में महिला पहलवान ¨रकू कुमारी उसरांव रोहतास व श्रेया कुमारी सिलौंधा कैमूर के साथ दर्जनों पहलवानों ने भाग लिया। पूर्व विधायक अम्बिका ¨सह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रमा ¨सह यादव सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। मौके पर रौशनराज, राम अशिष ¨सह, मनोज यादव, प्रमोद यादव, संजय ¨सह, विजयशंकर ¨सह,सिपाही लाल, सहित काफी संख्या में लोग थे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शेषनाथ ¨सह व संचालन भीम ¨सह ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.