दहेज लोभियों ने की विवाहिता की हत्या
??????? ????? ??? ?????? ?? ???? ?? ??? ???????? ?? ??? ?? ??? ?? ?? ???? ???? ?? ????? ?????? ?? ??? ??? ?? ????? ??? ???? ?? ???? ?? ????????? ???? ???? ?? ??? ???? ??? ????? ???? ??? ?????? ?????? ??? ????? ?? ?????????? ?? ??? ????? ??? ??? ?? ?? ???? ???? ?????? ???? ?????? ?? ???? ?????? ?? ??????? ???? ?? ????? ???? ???? ?? ??? ????? 2016 ??? ?? ??? ????? ?? ??? ?? ?? ???? ?? ??? ??? ??? ?????? ?? ??? ???? ???? ???? ?? ???? ???? ??
रोहतास। स्थानीय बाजार में बुधवार को दहेज के लिए विवाहिता को जान से मार कर शव गायब करने का मामला प्रकाश मे आया है। इस मामले में लड़की के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया है।
तुर्की निवासी नमी चौधरी ने थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में कहा है कि उसने अपनी पुत्री जूही कुमारी की शादी दिनारा के उमाशंकर सिंह के पुत्र अशोक पटेल के साथ जुलाई 2016 में की थी। विवाह के बाद से ही दहेज के रुप में कार मांगने के लिए दबाव देना शुरू कर दिया गया। इस संबंध में कई बार लड़के के परिवार वालों से बात भी की, लेकिन कार लेने की जिद्द पर अड़े रहे। गत 24 सितम्बर को उन्हें किसी के द्वारा किसी से जानकारी मिली तो मैं लड़की के घर गया लेकिन वेसब मिलने से इंकार कर दिया और पूरा परिवार घर की सफाई में लगा था। उन्होंने आरोप लगाया है कि दहेजलोभियों उनकी पुत्री जूही कुमारी को हत्या कर परिवार के सदस्यों द्वारा साक्ष्य छुपाने के लिए कहीं फेंक दिया हैं। उन्होंने मृतका के पति अशोक पटेल, ससुर उमाशंकर सिंह , सास जानकी देवी, भाई ज्वाला सिंह पर आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष विजय शंकर ने बताया कि नमी चौधरी के आवेदन को पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।