शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार
रोहतास। थाना क्षेत्र के पवनी भुइयां टोला से पुलिस ने शराब बेचते एक महिला धंधेबाज को रंगेहाथ गिरफ्तार
रोहतास। थाना क्षेत्र के पवनी भुइयां टोला से पुलिस ने शराब बेचते एक महिला धंधेबाज को रंगेहाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त टोला में एक महिला द्वारा शराब की बिक्री की जा रही है। उन्होंने शुक्रवार देर रात एएसआइ अनिल कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मियों के साथ महिला को शराब बेचते गिरफ्तार कर लिया। बताया कि उक्त महिला सड़क के किनारे बाल्टी में रख कर शराब बिक्री कर रही थी, ताकि किसी को भनक न लगे। उसके पास से 28 बोतल क्रेजी रोमियो शराब बरामद की गई। गिरफ्तार महिला भगवनी देवी पवनी भुइयां टोला निवासी ¨मटू भुइयां की पत्नी बताई जाती है। पुलिस ने बताया कि उसका पति भी पूर्व में शराब का धंधे में संलिप्त रहा है।