Move to Jagran APP

विकास के नाम पर ही वोट मांगेगा एनडीए : महाबली

रोहतास। एनडीए जनता से विकास के नाम पर ही वोट मांगेगा। बिहार सरकार के विकास कार्य के प्रति संकल्पि

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 07:21 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 07:21 PM (IST)
विकास के नाम पर ही वोट मांगेगा एनडीए : महाबली
विकास के नाम पर ही वोट मांगेगा एनडीए : महाबली

रोहतास। एनडीए जनता से विकास के नाम पर ही वोट मांगेगा। बिहार सरकार के विकास कार्य के प्रति संकल्पित होकर कार्य कर रही है। जो हर क्षेत्र में नजर भी आ रहा है। नोखा में आयोजित एनडीए कार्यकत्र्ता सम्मलमें पूर्व सांसद व जदयू नेता महाबली ¨सह ने यह बातें कही।

loksabha election banner

उन्होंने पूर्व मंत्री व काराकाट सांसद रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा द्वारा शिक्षा सुधार कार्यक्रम को मखौल बताते हुए कहा कि जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में उनका सूपड़ा साफ कर जमानत जब्त कर देगी। कहा कि साढ़े चार वर्ष तक मंत्री रहने के बावजूद काराकाट क्षेत्र में एक भी केन्द्रीय विद्यालय नहीं बना सका। वैसे व्यक्ति को शिक्षा पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है। विहार सरकार ने विकास के क्षेत्र में सड़क, बिजली, विद्यालय भवन का कार्य करा कर राज्य को उच्च मोकाम पर पहुंचाया है। जनता के पास इसी सहारे चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि जनता एवं पार्टी हाईकमान का निर्देश हुआ, तो काराकाट से एक बार फिर चुनाव लडूंगा। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने अति पिछड़ा वर्ग को जो सम्मान दिया, उसी की बदौलत एनडीए 2019 में फिर सत्ता पर काबिज होगा। इस मौके पर सहभोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड पार्षद राजेंद्र ¨सह, मनोज गुप्ता, माखन चौधरी, परमानंद कुशवाहा, रमेश शर्मा, अशोक तांतो, पूर्व नप अध्यक्ष वृज बिहारी प्रसाद संझौली प्रखंड अध्यक्ष अनिल ¨सह नोखा नन्द केश्वर चौधरी रुपेश चंद्रवंशी सिकेंद्र ¨सह बिजय कुमार ¨सह सुर्यवंश ¨सह अर¨बद उपाध्याय, सुदर्शन ¨सह लोजपा अजय चंद्रवंशी जनेश्वर पासवान रामजी पासवान सहित कई लोग शरीक हुए। थे मंच का संचालन जिला पार्षद द्वारा किया गया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.