पार्क में बन रहे वाहन शेड को ले बिफरे लोग
रोहतास। नगर परिषद परिसर पार्क में बन रहे वाहन शेड के खिलाफ रविवार को बच्चों व महिलाओं ने नप प्रशासन
रोहतास। नगर परिषद परिसर पार्क में बन रहे वाहन शेड के खिलाफ रविवार को बच्चों व महिलाओं ने नप प्रशासन के विरुद्ध आवाज बुलंद की है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूथ इंडिया के अध्यक्ष शिव गांधी ने कहा कि बच्चों के हक के लिए वह निरंतर प्रयास करते रहेंगे। वैसे तो हर वार्ड में एक पार्क होना चाहिए, जबकि ऐसा नहीं है। बावजूद नगर परिषद परिसर में एकमात्र पार्क है, जहां लोग योगासन व मॉर्निंग वॉक करते हैं। उसे भी नष्ट किया जा रहा है। वहीं बच्चे भी अपनी शारीरिक दक्षता को सु²ढ़ बनाने के लिए व्यायाम व खेलते-कूदते हैं। वही मंजू मेहता ने बताया कि पार्क के लिए नगर परिषद द्वारा जारी किया पैसा भी पूरी तरह खर्च नहीं किया गया है। अधूरे पार्क के बाद अब वाहन शेड बनाया जा रहा है। कार्य में बरती जा रही अनियमितता की जांच होनी चाहिए। नगर परिषद के कनीय अभियंता सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह फैसला नगर परिषद के बोर्ड की बैठक में लिया गया है। इसलिए यहां शेड का निर्माण कराया जा रहा है। प्रदर्शन में सीमा देवी, सुमित्रा देवी, रानी, सरस्वती देवी, आरती देवी, देव मुनि, अनुष्का, माही, रवि, अंशराज, आशीष, परी, प्रियंका, काजल, आयुष समेत कई महिलाएं एवं बच्चे शामिल थे।