शहर से किशोर लापता, पिता ने पुलिस को दी सूचना
शहर से किशोर लापता पिता ने पुलिस को दी सूचना
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 08:10 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 08:10 PM (IST)
रोहतास। नगर थाना क्षेत्र के बलदेव नगर से मंगलवार को एक किशोर के गुमशुदगी का मामला प्रकाश में आया है। गुम छात्र 13 वर्षीय रजनीश पांडेय शहर के कनोडिया पंप के समीप स्थित एक प्राइवेट स्कूल के पांचवीं कक्षा का छात्र बताया जाता है। वह अपने माता-पिता के साथ अपने बलदेव नगर स्थित मकान में रहता है। उसकी गुमशुदगी के संबंध में उसके पिता रविकांत पांडेय ने नगर थाना को सूचना दी है। वह मूल रुप से करगहर थाना क्षेत्र के मदनराय पिपरा गांव का रहने वाला है। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। परिवार के लोग रिश्तेदारों के अलावा उसके मित्रों के घर जाकर उसकी खोजबीन कर रहे है। समाचार लिखे जाने तक किशोर के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें