Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rohtas: बेटियों को बेचने वाली दो महिला तस्कर गिरफ्तार, लम्बे अर्से से पुलिस को थी तलाश

    By Vinayk Kumar PathakEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Tue, 30 May 2023 02:18 AM (IST)

    Human Trafficking तस्कर कुंती देवी व कविता कुमारी को गिरफ्तार किया गया है। दोनो पर वर्ष 2019 में एफआईआर हुई थी। तब से दोनों फरार चल रही थीं। पुलिस ने बताया कि दोनों महिला तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छत्तीसगढ़ में भी छापामारी की गई थी।

    Hero Image
    बिहारः बेटियों को बेचने वाली दो महिला तस्कर गिरफ्तार

    संवाद सूत्र, नौहट्टा (रोहतास): पुलिस ने नाबालिग बेटियों को बेचने वाली दो महिला तस्करों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कुंती देवी व कविता कुमारी ने पुलिस को कई जानकारी दी है।

    दैनिक जागरण की मुहिम हो रही कामयाब

    बेटियों की तस्करी के खिलाफ दैनिक जागरण की मुहिम के बाद अब पुलिस तस्करों पर कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष मंगल सिंह ने बताया कि परिवार को गुमराह कर बेटियों को शादी का झांसा देकर बाहर बेचने और ऑर्केस्ट्रा वगैरह में ले जाने वाले गिरोह की दो महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छत्तीसगढ़ में भी हुई थी छापेमारी

    थानाध्यक्ष ने कहा कि परछा गांव से कुंती देवी व कविता कुमारी को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर वर्ष 2019 में प्राथमिकी हुई थी। तब से दोनों फरार चल रही थीं। पुलिस ने बताया कि दोनों महिला तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में भी छापामारी की गई थी।

    दोनों आरोपी महिलाएं अपना अड्डा बदलते रहती थीं। पक्की सूचना मिलने पर इन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि वो बेटियों की सुरक्षा के लिए संकल्पित है। झांसा देकर बेटियों को बेचने वाले गिरोह के सदस्यों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

    पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाओं ने पूछताछ में कई जानकारी दी है। उसका स्तयापन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    वहीं वर्ष 2016 में तत्कालीन मुखिया रीता देवी के पुत्र के अपहरण के आरोपी प्रेमचंद चौधरी को भी तिलोखर गांव से गिरफ्तार किया गया है।