देश व राज्य में चल रही है दो विचारधारा : उपेन्द्र कुशवाहा
रोहतास। आज देश व राज्य में दो विचारधारा चल रही है। एक मनुवादी तो दूसरी लोक नायक लोहिया
रोहतास। आज देश व राज्य में दो विचारधारा चल रही है। एक मनुवादी तो दूसरी लोक नायक लोहिया की समाजिक न्याय विचारधारा वाली। मनुवादी विचारधारा के लोग सामाजिक न्याय का नामोनिशान मिटाना चाह रहे हैं। उक्त बातें मंगलवार को रामदुलारी बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में रालोसपा विधान सभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहीं। उन्होंने कहा कि यह उनकी भूल है। सामाजिक न्याय के ही लोग मोदी और नीतीश को उस जगह पर पहुंचाया है। एनडीए के लोग चाहे जितना भी महागठबंधन का खिलाफ करें अब देश व प्रदेश में महागठबंधन की ही सरकार बनेगी। कहा कि नीतीश कुमार जमीन उपलब्ध करा देते तो आज काराकाट लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खुल गया होता। लेकिन उन्होंने जमीन मुहैया न करा काराकाट लोक सभा क्षेत्र की जनता के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र मे बैठी मोदी सरकार आरक्षण समाप्त करने पर उतारू है। तीन राज्यों मे कांग्रेस की जीत से हतोत्साहित हो सवर्णों के लिए 10 फीसद आरक्षण ला उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का काम किया गया है। जिसे देश का नौजवान कभी माफ नहीं करेगा। सूबे में महागठबंधन की सरकार बनते ही शिक्षा का सुधार का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणी रविदास की तैल चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर की गई। अंत में दो मिनट का मौन रख शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। सम्मेलन को अजय तिवारी, विरेन्द्र पाण्डेय, गुलाम गौस, सुदर्शन चौधरी, राजेश यादव, सीमा कुशवाहा, श्यामलाल यादव, नरेन्द्र ¨सह कुशवाहा, प्रेमा देवी समेत अन्य ने संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद रवि कुमार गांधी तथा संचालन प्रदेश महासचिव योगेश चौहान ने किया।