Move to Jagran APP

Rohtas में दो सिपाही सेवा से बर्खास्त, एक 386 दिनों से गायब तो दूसरा छेड़खानी का दोषी; ASI पर भी लटकी तलवार

रोहतास में दो सिपाहियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि बर्खास्त होने वाले सिपाहियों में सुनील कुमार तथा मनोज कुमार यादव शामिल हैं। सिपाही सुनील कुमार 386 दिनों से ड्यूटी से गायब है। सिपाही मनोज कुमार यादव एक छात्रा से छेड़छाड़ का दोषी है।

By Jagran NewsEdited By: Aditi ChoudharyPublished: Sat, 25 Mar 2023 11:23 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2023 11:23 AM (IST)
Rohtas में दो सिपाही सेवा से बर्खास्त, एक 386 दिनों से गायब तो दूसरा छेड़खानी का दोषी; ASI पर भी लटकी तलवार
कर्तव्यहीनता व भ्रष्टाचार में लिप्त दो सिपाही सेवा से बर्खास्त, एक एएसआइ के बर्खास्तगी की अनुशंसा

सासाराम (रोहतास), जागरण संवाददाता। रोहतास जिले में पदस्थापित दो सिपाहियों को कर्तव्यहीनता आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। एक एएसआइ की बर्खास्तगी की अनुशंसा डीआइजी से की गई है। एसपी विनीत कुमार ने बताया कि सेवा से बर्खास्त होने वाले सिपाहियों में सुनील कुमार तथा मनोज कुमार यादव शामिल हैं, सहायक अवर निरीक्षक नरेश कुमार चौधरी के बर्खास्तगी की अनुशंसा शाहाबाद रेंज के डीआईजी नवीन चंद्र झा से की गई है।

loksabha election banner

एसपी ने बताया कि सिपाही सुनील कुमार छह दिनों के स्वीकृत अवकाश के बावजूद 386 दिनों से ड्यूटी से बिना सूचना के गायब हैं। वहीं, सिपाही मनोज कुमार यादव बिक्रमगंज में एक छात्रा से छेड़छाड़ के दोषी हैं। इनके ऊपर बिक्रमगंज थाने में पोक्सो एक्ट में मामला भी दर्ज है। इसी आलोक में इनको सेवा से बर्खास्त किया गया है।

बालू लदे ट्रकों से पैसा वसूलने के दोषी पाए गए एएसआइ 

एएसआइ नरेश कुमार चौधरी पर बालू लदे ट्रकों से पैसा वसूलने के आरोप के बाद कराई गई जांच में आरोप सही पाए गए। काराकाट थाने के वर्ष 2017 के अभियुक्त होने की वजह से इनकी बर्खास्तगी अनुशंसा वरीय अधिकारियों से की गई है। एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि काम करने वाले पुलिसकर्मियों को अपनी गलतियां सुधारने का भरपूर मौका दिया जाएगा।

भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसपी सख्त

वहीं, विपरीत आचरण करने वाले तथा भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि लगातार उनके द्वारा जिले के पुलिस थानों व पुलिसकर्मियों के कार्यों की समीक्षा गहनता से की जा रही है। दोषी पुलिस पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण भी पूछा जा रहा है। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.