दिव्यांगों के बीच ट्राईसाइकिल वितरीत
प्रखंड परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री दिव्यांगता कल्याण कार्यक्रम के तहत प्रखंड प्रमुख पवन कुमार
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jan 2020 11:03 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 11:03 PM (IST)
प्रखंड परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री दिव्यांगता कल्याण कार्यक्रम के तहत प्रखंड प्रमुख पवन कुमार ने दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल वितरित किया। कहा कि दिव्यांगों के कल्याण के लिए वो सदा तत्पर हैं। दिव्यांगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ट्राईसाइकिल मिलने से उनके दिनचर्या व जीवन में काफी सहूलियत हुई है। प्रखंड कर्मी संजय कुमार ने बताया कि क्ष्रेत्र के 20 दिव्यांगों के बीच ट्राईसाईकिल वितरित की गई। मौके पर उप प्रमुख विकास कुमार सिंह, इटमा मुखिया शशि कुमार, अमियावर मुखिया गुड़िया सिंह, समाजसेवी ब्रजेश सिंह मंटू समेत अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें