Move to Jagran APP

आज सात विस के 116 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी बंद

जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार को मतदान होगा। मतदान के साथ ही चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों का राजनीतिक भाग्य भी ईवीएम में कैद हो जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 05:14 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:14 PM (IST)
आज सात विस के 116 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी बंद
आज सात विस के 116 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी बंद

रोहतास। जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार को मतदान होगा। मतदान के साथ ही चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों का राजनीतिक भाग्य भी ईवीएम में कैद हो जाएगा। मतदान कर्मी व सुरक्षाकर्मी ईवीएम-वीवीपैट के साथ देर शाम तक अपने मतदान केंद्र पर पहुंचे। आवंटित प्रखंड मुख्यालयों से पिकअप, बस व अन्य वाहनों से मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। जिले के 3212 मतदान केंद्रों पर कुल 21 लाख 82 हजार 675 मतदाता वोट डालेंगे। जिनमें 10 लाख 39 हजार 758 महिला मतदाता व 42 हजार 552 युवा मतदाता भी शामिल हैं।

loksabha election banner

जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंकज दीक्षित ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चेनारी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले पहाड़ी गांवों के वनवासियों की भागीदारी के लिए भी प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है। पहाड़ी क्षेत्र के बूथों पर भी अधिक से अधिक वोट हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी चौकसी रखी है। सात विधानसभा सीटों के लिए 116 प्रत्याशी मैदान में हैं। सासाराम व करगहर में 20-20 तथा दिनारा में 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन तीनों क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर दो-दो ईवीएम की व्यवस्था की गई है। डीएम ने कहा कि मतदान के बाद बाजार समिति तकिया में विधानसभावार बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी जाएगी। 10 नवंबर को मतगणना कराई जाएगी। कोरोना से बचने को ले हैं खास इंतजाम: डीएम ने कहा कि सबसे अहम बात ये की मतदान के समय कोरोना से बचाव के लिए भी आवश्यक कदम उठाना जरूरी है। जिसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। सभी बूथों पर वोटरों की थर्मल स्क्रीनिग कराई जाएगी। किसी के भी बुखार या कोई अन्य संक्रमण का संदेह होने पर उसके समुचित इलाज की भी व्यवस्था की गई है। रोहतास जिला में विधान सभा :

कुल विधानसभा - 07 - सासाराम

- नोखा

- काराकाट

- दिनारा

- डेहरी

- करगहर

- चेनारी (सुरक्षित)

जिले में कुल वोटर : 2182675

पुरुष : 1142846

महिला : 1039758

थर्ड जेंडर : 51

पीडब्लूडी वोटर : 56607 80 वर्ष से ऊपर वोटर : 33365

सेवा मतदाता : 7422

लिगानुपात : 906

18 से 19 वर्ष के मतदाता : 42552

मतदान केंद्र : 3212 (जिसमें सहायक मतदान केंद्र 998)

शहरी : 491

ग्रामीण : 2721

पृथक मतदान केंद्र : 47

पारा मेडिकल स्टाफ की तैनाती:

नोडल ऑफिसर डॉक्टर : 8

एएनएम : 569

आशा : 2445

सेविका :3298

सहायिका : 2976

गश्ती दल दंडाधिकारी : 1026

माइक्रो प्रेक्षक : 117

पीठासीन पदाधिकारी : 3550

मतदानकर्मी एक, दो व तीन : 10650

जरूरी सुरक्षा उपकरण :

मास्क :53216

सेनिटाइजर :53216

हैंड ग्लब्स : 53216

फेस शिल्ड : 53216

थर्मल स्कैनर : 4354


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.