मांझर कुंड में डूबने से तीन युवकों की मौत
दरिगांव थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी स्थित जलप्रपात माझंर कुंड में पिकनिक मनाने रविवार को गए शहर के तीन युवकों के डूब जाने से मौत हो गई।
रोहतास। दरिगांव थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी स्थित जलप्रपात माझंर कुंड में पिकनिक मनाने रविवार को गए शहर के तीन युवकों के डूब जाने से मौत हो गई। इनका शव सोमवार की देर शाम जलप्रपात के पत्थर के बीच फंसा हुआ पाया गया। मृतकों में नगर थाना क्षेत्र के रोहित कुमार 18 वर्ष, इसी मोहल्ला के कृष्णा कुमार 20 वर्ष व भारतीगंज मोहल्ला के भीम यादव 19 वर्ष शामिल हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा है।
स्वजनों के अनुसार तीनों युवक पिकनिक मनाने गए थे। जब वे अपने घर घर नहीं लौटे तो परिजनो की चिता बढ़ी। लोग उनकी खोजबीन शुरू की। पता चला कि नहाने के क्रम में तीनों डूब गए हैं। दरिगांव थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम युवकों के डूबने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मांझरकुंड पहुंच लोगों की मदद से उसकी खोज शुरू कर दी। देर शाम पुलिस ने तीनों शवों को मांझर कुंड जल प्रपात के पत्थर की बीच फंसा हुआ बरामद किया गया। पुलिस तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ला रही है। खतरनाक पहाड़ी झरना होने के कारण डूबे हुए युवकों को खोजने में काफी परेशानी हुई। बताया जाता है की तीनों युवक रविवार को अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ माझंर कुड में पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे। लेकिन उनके साथ गए तीन अन्य दोस्तों के बारे में पता नहीं चला सका है। पुलिस उनके बारे में तलाश कर रही है। गायब तीन अन्य युवक घटना की जानकारी भी स्वजनों को नही दी है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं वो भी नहीं डूब गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि रात में वहां पानी के बीच खोजने में काफी परेशानी हो रही है। पुलिस उनके बारे में पता लगाने में जुट गई है। वहीं फजलगंज शिव कॉलोनी निवासी मृतक रोहित के पिता उपेंद्र प्रसाद का रो-रोकर स्थिति खराब है। उनका कहना है कि मना करने के बाद भी रोहित अपने दोस्त कृष्णा व भीम के साथ गए थे। उनके साथ तीन अन्य मित्र कौन थे इसकी जानकारी उन्हें नहीं हो पाई है। वहीं भारतीगंज निवासी मृतक भीम यादव के परिजन का कहना है कि भीम ने पांच छह दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने की बात कही थी। विदित हो कि कुछ दिन पूर्व मांझर कुंड में पिकनिक मनाने गए दो युवक बुरी तरह से फंस गए थे। जिसे काफी जदोजेहद के बीच बचाया गया था।