हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
रोहतास। प्रखंड के डिहरा निवासी पवन हत्या कांड में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर गुरु
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 07:41 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 07:41 PM (IST)
रोहतास। प्रखंड के डिहरा निवासी पवन हत्या कांड में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। अब तक इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हो गई है।
प्रभारी थानाध्यक्ष देवकांत सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में कृष्णा चौधरी, नीरज चौधरी व लीलू चौधरी शामिल हैं। वहीं फौजी संदीप चौधरी को उसी रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस घटना में मृतक पवन कुमार के चचेरे भाई प्रशांत कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 11 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें