शोभागंज मोहल्ले में एक ही रात चार घरों में चोरी
नगर थाना क्षेत्र के शोभागंज मोहल्ले में चोरों ने शुक्रवार की रात चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए लाखों की संपति चुरा ली। इस संबंध में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
नगर थाना क्षेत्र के शोभागंज मोहल्ले में चोरों ने शुक्रवार की रात चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए लाखों की संपति चुरा ली। इस संबंध में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बताया जाता है कि गर्मी को ले घरों में ताला बंद कर सभी लोग अपने छत पर सोए हुए थे। ऐसे घरों को चोरों ने अपने निशाना बनाया। शनिवार की सुबह लोगों ने कमरे के बाहर का जब ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। घर के अंदर जाने पर पता चला कि चोरों ने आलमीरा में रखे नकदी, गहने समेत अन्य कीमती सामान गायब है। मोहल्ले निवासी जीतेंद्र महतो, सतीश सिंह, इंद्रदेव महतो और उनके किराएदार रामवृक्ष प्रसाद के घर से चोरी हुई है। इंद्रदेव महतो के घर में पहले मंजिल पर रहने वाले किराएदार के घर में ताला बंद था। वह लॉकडाउन में अपने घर में ताला बंद कर अपने गांव दरिगांव गए हुए थे। सूत्रों की मानें तो पचास हजार नकद, मोबाइल व लाखों के गहनों की चोरी हुई है। चोरी की घटना की सूचना पर शनिवार को नगर थाना की पुलिस ने घटनास्थल का सत्यापन किया। नगर थानाध्यक्ष कामख्या नारायण सिंह के अनुसार पीड़ितों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। नगर थानाध्यक्ष ने दावा किया कि जल्द ही शहर में घटी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए इसमें संलिप्त गिरोह को पकड़ा जाएगा। बताते चलें कि लॉकडाउन और उसके बाद लॉकडाउन समाप्त होने के दौरान शहर के कई घरों से चोरी होने का मामला प्रतिवेदित हो चुका है।