विधिक सेवा से ग्रामीणों को कराया गया अवगत
रोहतास। विधिक सेवा सहायता दिवस पर शुक्रवार को जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के वोलेंटियरों द्वा
रोहतास। विधिक सेवा सहायता दिवस पर शुक्रवार को जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के वोलेंटियरों द्वारा जन संपर्क अभियान चलाया गया। जिसमें स्वयंसेवकों ने प्राधिकार के माध्यम से दी जाने वाली विधिक सहायता से ग्रामीणों को अवगत कराया। इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपादित करने के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई थी। जिसमें पारा लीगल वोलेंटिरों के अलावा अधिवक्ताओं को भी शामिल किया गया था।
पैनल अधिवक्ता अनिल कुमार धवन के नेतृत्व में टीम ने चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर समेत पड़ोस के कई गांवों का भ्रमण कर दी जाने वाली विधिक सहायता से ग्रामीणों को अवगत कराया। कहा कि चेनारी प्रखंड में इस कार्यक्रम को 13 नवंबर तक चलाया जाएगा। टीम में पीएलवी वीर बहादुर ¨सह, महेंद्र कुमार, नागेंद्र कुमार तिवारी, राम ¨सगासन ¨सह समेत अन्य ने घर-घर जा विधिक सेवा प्राधिकार के उद्देश्यों की जानकारी दी।