Move to Jagran APP

बिहार: दुल्हन को देखते ही दूल्हे ने कर दी थी दे दना दन फायरिंग, पहुंच गया जेल

रोहतास जिले के राजपुर स्थित दयालगंज गांव में वरमाला के समय अपना रसूख दिखाना दूल्हे को काफी महंगा पड़ा। शादी कर लौटते ही उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 06:41 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 10:31 PM (IST)
बिहार: दुल्हन को देखते ही दूल्हे ने कर दी थी दे दना दन फायरिंग, पहुंच गया जेल
बिहार: दुल्हन को देखते ही दूल्हे ने कर दी थी दे दना दन फायरिंग, पहुंच गया जेल

रोहतास, जेएनएन। रोहतास जिले के राजपुर स्थित दयालगंज गांव में वरमाला के समय अपना रसूख दिखाना दूल्हे को काफी महंगा पड़ा। शादी कर लौटते ही उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दूल्हा राजेश की गिरफ्तारी भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र से हुई है। उसे पुलिस ने जेल भेज दिया।  

loksabha election banner

रोहतास के एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग की वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जांच एसडीपीओ बिक्रमगंज से कराई गई। जांच में मामला सही पाये जाने पर राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया। 

एसपी ने बताया कि जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के दयालगंज गांव में भोजपुर के तरारी बिहटा के सदनपुर गांव निवासी राजेश कुमार की बारात गई थी। करनाल में भारतीय सेना में अधिकारी के पद पर पदस्थापित दूल्हा वरमाला के समय अपनी कमर से पिस्टल निकाल कर दे-दना-दन फायरिंग करने लगे। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। 

बता दें कि शुक्रवार की रात दयालगंज गांव में शादी के दौरान मंच पर वरमाला की रस्‍म चल रही थी। लोग एंजॉय कर रहे थे। तभी दूल्हा राजेश ने पहले खुद फायरिंग की, फिर दुल्हन के हाथ में जबरन पिस्तौल थमा कर उससे भी फायरिंग करवाई। दूल्हे के हाथ में अचानक पिस्तौल देखकर लोग आश्चर्यचकित हो गए, इससे पहले लोग कुछ समझ पाते कि मंच से ही दूल्हे ने दनादन गोली चला दी। फिर वरमाला के लिए आई दुल्हन के हाथ में वही पिस्तौल थमाकर उससे भी जबर्दस्ती फायरिंग कराई। मौके पर दुल्हन बेचारी डरी-सहमी सी दिख रही थी।

इस दौरान शादी में शामिल लोग इस घटना का वीडियो बनाते रहे। सबसे बड़ी बात ये थी कि इस हर्ष फायरिंग में किसी को गोली लग जाती तो शादी के रंग में भंग पड़ जाता। लेकिन इस चिंता से दूर शादी देखनेवाले लोग वीडियो बनाते रहे। इसी बीच शनिवार को जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। इसके बाद शनिवार को दूल्‍हे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। वहीं रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.