Move to Jagran APP

बच्चियों ने पेश की एक भारत, सर्वश्रेष्ठ भारत की मिसाल

रोहतास। स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को प्रार्थना सत्र के दौरान बच्चियों ने बिहार का लोक नृत्य प्रस्तुत कर एक भारत श्रेष्ठ भारत का मिसाल पेश किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 12:21 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 12:21 AM (IST)
बच्चियों ने पेश की एक भारत, सर्वश्रेष्ठ भारत की मिसाल
बच्चियों ने पेश की एक भारत, सर्वश्रेष्ठ भारत की मिसाल

रोहतास। स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को प्रार्थना सत्र के दौरान बच्चियों ने बिहार का लोक नृत्य प्रस्तुत कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का मिसाल पेश किया। पिछले कई दिनों से स्कूल में आयोजित एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत छात्रों ने कई कार्यक्रम के माध्यम से अनेकता में एकता का संदेश लोगों के बीच फैला रही हैं। नित्या, सलोनी, खुशबू, पूजा व शोभा की टीम ने बिहार की पारंपरिक लोकगीत कजरी पर नृत्य प्रस्तुत की।

loksabha election banner

प्राचार्य नंदलाल पासवान ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है। विभिन्न भाषा व धर्म-संप्रदाय के लोग एक हैं। उनके बीच भारतीय संस्कृति झलक दिखती है। इसलिए भारत विविधताओं में एकता का देश कहा जाता है। जिसकी पहचान पूरे विश्व में है। इसे अपनी संस्कृति व संस्कार की बदौलत भारत विश्व गुरु बना था और एक बार फिर उस दिशा की ओर अग्रसर है। संचालन शिक्षक विपीन बिहारी पाठक ने किया। संचालक के मुताबिक एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत भाषा संगम का भी आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को बिहार, त्रिपुरा व मिजोरम राज्य से संबंधित समाचार पत्रों में छपी खबरों का वाचन छात्रा नित्या कुमार व पूजा कुमारी द्वारा किया गया। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के भाषाओं का भी अभ्यास कराया जा रहा है, ताकि यहां के बच्चे अन्य प्रदेशों के भाषा के बारे में जान सके। इस अवसर पर संगीत शिक्षिका कृतिका कुमारी समेत विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.