निवेदन समिति ने की कई कार्यों की समीक्षा
रोहतास। बिहार विधान सभा की निवेदन समिति ने स्थानीय परिसदन में कई विभागों की समीक्षा की। समिति ने स्
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Aug 2019 05:44 PM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 05:44 PM (IST)
रोहतास। बिहार विधान सभा की निवेदन समिति ने स्थानीय परिसदन में कई विभागों की समीक्षा की। समिति ने स्वास्थ्य, कृषि, आइसीडीएस, आपूर्ति, शिक्षा, कल्याण विभाग में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के संबंध में पूछे जाने पर समिति के अध्यक्ष सह विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया कि विभाग के पदाधिकारियों द्वारा योजनाओं की मॉनीटरिग ठीक से नहीं की जा रही है। बताया कि जांच रिपोर्ट को विधान सभा की उच्चस्तरीय बैठक में प्रस्तुत की जाएगी। समिति में सदस्य के रूप में विधायक सुनील कुमार, आशा देवी और सुरेंद्र यादव शामिल थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें