Bihar Politics: माई-बहिन मान योजना के बाद तेजस्वी ने किए दो और बड़े वादे, 2025 के चुनाव को लेकर खोल दिए सारे पत्ते!
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य के विकास के लिए अपने ब्लूप्रिंट का खुलासा किया है। उनके पास बिहार के नौजवानों को रोजगार देने किसानों की आर्थिक स्थिति को समृद्ध करने और महंगाई पर नियंत्रण करने की पूरी योजना है। तेजस्वी ने कहा कि उनकी सरकार बनने के एक महीने के भीतर बिहार की महिलाओं को माई बहिन मान योजना के तहत 2500 रुपये खाते में दिए जाएंगे।

जागरण संवाददाता, सासाराम। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य के विकास के लिए ब्लू प्रिंट तैयार है।
उन्होंने कहा कि बिहार के नौजवानों को रोजगार देने, किसानों की आर्थिक स्थिति को समृद्ध करने से लेकर व महंगाई पर नियंत्रण करने केे लिए पूरी खाका तैयार करके रखा हूं।
उन्होंने कहा कि महज 17 माह के अपने कार्यकाल में पांच लाख बिहार के युवाओं को सरकारी सेवाओं में रोजगार देने का काम किया।
4.50 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया। बिहार के विकास के लिए हमने जो लकीर खीची है, वह अभी तक अमिट है। उन्होंने कहा कि हम काम पर विश्वास करते है।
तेजस्वी ने कहा कि अब समय है बिहार में नए प्रजाति का बीज लगाने का, जिसके माध्यम से बिहार में समृद्धि व खुशहाली आएंगी।
सवालिया लहजे में तेजस्वी यादव ने कहा कि अब नहीं तो कब। 20 साल से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री है व 11 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद राज्य को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला।
गुजरात को सब कुछ मिल रहा पर बिहार को क्यों नहीं। कहा कि बदहाली के कारण यहां के लोगों के आंखों में आंसू है।
तेजस्वी ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार की गंगोत्री बह रही है। हर स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। शराबबंदी सिर्फ कागज पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब थक चुके हैं। अपराध की घटनाएं बढ़ी है।
माई बहिन मान योजना का एक बार फिर जिक्र
- उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के एक माह में बिहार की महिलाओं को माई बहिन मान योजना के तहत 2,500 रुपये खाते में देंगे। इसी तरह वृद्धा, दिव्यांग एवं अन्य 1,500 रुपये की जाएगी।
- औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह, विधायक राजेश गुप्ता, विधायक विजय मंडल, विधायक अनिता देवी, विधायक फतेह बहादुर व एमएलसी अशोक कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो बिहार विकास के मामले में देश अव्वल होगा।
- यहां औद्योगिक विकास की क्रांति आएगी। मेरे कार्यकाल में पेपर लीक नहीं होती थी अब हर दिन लीक हो रही है। लीक का विरोध करने वालों को सरकार पिटाई करवा रही है। मुख्यमंत्री के पास अब कोई विजन व इच्छा शक्ति भी नहीं है।
तेजस्वी ने किए दो और बड़े वादे
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश में सबसे महंगी बिजली बिहार में है। स्मार्ट मीटर के कारण राज्य के गरीब बिजली उपभोक्ता त्रस्त है। उनकी सरकार बनी तो स्मार्ट मीटर हटाया जाएगा।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। जिले में मैं महिलाओं से संवाद कर रहा हूं तो यह बात सामने आ रही है कि महंगाई से महिलाएं अधिक त्रस्त हैं।
डीजल, पेट्रोल, घरेलू गैस के महंगा होने का असर हर घर में है। पेंशन योजना की राशि बढ़ाकर1,500 रुपये की जाएगी।
यह भी पढ़ें-
कहां खुलेगा बिहार का पहला मशरूम मॉल? जगह फाइनल, प्रोडक्टस को लेकर भी सामने आई जानकारी
'जान से मार देंगे नहीं तो...', दिग्गज JDU नेता को फोन पर मिली धमकी; एक कॉल से कांप उठा पूरा परिवार
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।