मानव श्रृंखला के लिए कबड्डी प्रतियोगिता
19 जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला को लेकर प्रखंड के खुर्माबाद में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता कन्या हिदी मध्य विद्यालय व राजकीय कन्या मध्य विद्यालय खुर्माबाद के बीच हुई।
19 जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला को लेकर प्रखंड के खुर्माबाद में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता कन्या हिदी मध्य विद्यालय व राजकीय कन्या मध्य विद्यालय खुर्माबाद के बीच हुई। जिसमें राजकीय मध्य विद्यालय की टीम कन्या हिदी मध्य विद्यालय को 27-17 से हराकर मैच जीत ली। संगीता कुमारी, विध्याचली कुमारी, सुमन कुमारी, पूनम कुमारी, अंजली कुमारी समेत अन्य बच्चियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उदघाटन एसडीएम राजकुमार गुप्ता, बीडीओ सुनील कुमार गौतम व नोडल पदाधिकारी विपिन कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। शारीरिक शिक्षक प्रेम प्रकाश कुमार, शेखर सिंह व वंशीधर कुमार ने निर्णाकय मंडल सदस्य के रूप में अहम भूमिका निभाई। संकुल समन्वयक राजा तिवारी ने बच्चियों को पुरस्कृत किया।