Move to Jagran APP

भारत बंद का सड़कों पर दिखा खास असर

पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि को लेकर बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 10:31 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 10:31 PM (IST)
भारत बंद का सड़कों पर दिखा खास असर
भारत बंद का सड़कों पर दिखा खास असर

रोहतास। पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि को लेकर बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में कांग्रेस के आह्वान पर भारत बंद शांतिपूर्ण रहा। बंद का समर्थन राजद, जनाधिकार पार्टी और वाम दलों ने भी किया।

prime article banner

बिक्रमगंज में तेंदुनी चौक, थाना चौक जाम कर बंद समर्थकों ने यातायात को पूर्णत: ठप कर दिया। इसके अलावे बंद समर्थकों ने रेल परिचालन भी बाधित किया। नेताओं ने कहा कि डीजल, पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि के कारण लोग त्रस्त हैं। बंद में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडेय, विजय कुमार ¨सह, सुदर्शन राय , वैजनाथ चौबे, विनोद मिश्र, शैलेश मिश्र, मोकर्रम जमा खां राही, राजद के मुन्ना राय, उमेश यादव, भागीरथी ¨सह, नंदजी ¨सह, राम नरेश यादव, सीपीआइ के साहब जान खां, भाकपा माले के राज कुमार राम जनाधिकार पार्टी के राजन यादव, फिरोज खां, अनंत कुमार , चंद्रशेखर ¨सह , ओमप्रकाश ¨सह , र¨वद्र यादव , मदन लाल यादव सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे। शहर की अधिकांश दुकाने भी नहीं खुली।

वहीं

पेज सात, आरा संस्करण के लिए अनिवार्य

संवाद सूत्र, काराकाट : रोहतास। डीजल पेट्रोल के मूल्य में बेतहाशा बृद्धि को ले देश ब्यापी कांग्रेस का भारत बंद यहां चक्का जाम तक ही सिमट कर रह गया। बाकी सरकारी-गैर सरकारी संस्थान व दुकानें अन्य दिनों की तरह नियमित देखा गया। कांग्रेस, राजद, भाकपा माले व सीपीएम के नेताओं ने सुबह करीब आठ बजे ही सड़क पर उतर आए और गोडारी पुल को जाम कर बिक्रमगंज-डिहरी पथ का आवागमन बाधित कर दिया। करीब पांच घंटे बाद लगभग एक बजे स्वत: जामकर्ताओं को सड़क से हट जाने पर आवागमन शुरू हो सका। जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्री वाहनों में सवार बच्चे भूख प्यास से बिलखते रहे। जाम करने वालों में कांग्रेस के मिथिलेश ¨सह, गोपाल तिवारी, राजद के उमेश ¨सह, हीरालाल यादव, बबन ¨सह, तुलसी ¨सह, विकास कुमार, उमा पासवान विश्वामित्र यादव, माले के राजेंद्र ¨सह, शिव कुमार शर्मा, अवधेश ¨सह व सीपीएम के जगरनाथ प्रसाद सहित कई लोग शामिल थे।

कोचस : रोहतास। कांग्रेस व समर्थित पार्टियों द्वारा भारत बंद का असर यहां सुबह से हीं असर देखा गया। कार्यकर्ता स्थानीय चौक पर प्रदर्शन करते हुए चौक को पूरी तरह जाम कर दिए। जिसके कारण शाम तीन बजे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। नेतृत्व कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विमलेश तिवारी व संचालन राजद के प्रखंड अध्यक्ष इब्राहिम अंसारी ने किया। मौके पर कांग्रेस नेता राज नारायण पान्डेय, र¨वद्र पाठक, अखिलेश तिवारी, अनिल कुमार राय, कन्हैया राम, ललन चौबे, मुन्ना कुमार राजद के पूर्व मुखिया धनंजय ¨सह, राम नारायण ¨सह, राम प्रवेश ¨सह, हम के जिलाध्यक्ष खेदन प्रसाद ¨सह, जनतांत्रिक विकास पार्टी के अजय कुमार ¨सह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

विपक्षी दलों ने एनएच 30 को रखा जाम

दिनारा : रोहतास। तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस द्वारा भारत बंद के अह्वान पर विपक्षी पार्टियों ने मोहनीया आरा सड़क को जाम रखा। बंद का नेतृत्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पांडेय तथा संचालन राजद अध्यक्ष संतोष ¨सह ने किया। मौके पर डॉ. जितेंद्र कुमार पाठक, रामबचन पांडेय, पूर्व विधायक सीता सुंदरी देवी, डॉ. सरोज गुप्ता, श्रीराम ¨सह, अजय चौबे, कृष्ण बिहारी ¨सह, चितरंजन दुबे, रामबचन केसरी, बलिराम पाठक, बद्री ¨सह, संतोष ¨सह, राजेश कुमार, विजय वाष्णेय, राजू ¨सशिवेंद्र तिवारी, राधेश्याम ¨सह, कन्हैया पाठक, नौशाद खां, कैलश राम, कालीचरण राम, शिवपरसन पहलवान, भूषण ¨सह , विरेंद्र राम, उमाशंकर गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे। नासरीगंज : कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों का भारत बंद का असर नासरीगंज में भी दिखा। कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर यातयात को ठप कर दिया। गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। बद का नेतृत्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बख्शी जौहर अली ने किया। मौके पर हाजी गुलाम मुस्तफा, अजय गुप्ता,विनोद ¨सह, ओमकार प्रसाद, राजद प्राखंड अध्यक्ष शिव कल्याण भारद्वाज, पूर्व वार्ड पार्षद अजय ¨सह, पूर्व मुखिया अजय ¨सह, हरे राम ¨सह, रेयाजूद्दीन नत्थू, सीपीआइ के रामजी प्रसाद ¨सह, अजय ¨सह, सुनील कुमार ¨सह, संतोष चौधरी, अयोध्या राम, सीपीआईएम मदन किशोर सिन्हा, बबन ¨सह, शिवलखन, विनोद ¨सह, अनवर, तनवीर, आमिर समेत अन्य थे। सात घंटे तक अवरुद्ध रहा आरा सासाराम मार्ग

संझौली : रोहतास। भारत बंद के दौरान आरा- सासाराम मार्ग सात घंटे तक अवरुद्ध रहा। कांग्रेस, राजद सहित विपक्षी पार्टियों ने बंद को ले अपना समर्थन दिया। सुबह आठ बजे हीं राजद व कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए । राजद नेता सरोज यादव, विवेक यादव, र¨वद्र यादव, पवन कुमार ¨सह रामाशीष यादव, टुन्ना ¨सह ललन साह, ¨रकू ¨सह, ¨पटू ¨सह, राजेश कुमार, बिनोद शर्मा सहित दर्जनों लोगों ने सरकार व महंगाई के विरोध सरकार व मंहगाई के विरुद्ध जमकर नारे लगाए। माले, जाप सहित अन्य पार्टियों ने भी समर्थन दिया। सड़क जाम कर जताया विरोध

नोखा : रोहतास। महंगाई के खिलाफ भारत बंद का मिला जुला असर नोखा में भी रहा। राजद विधायक अनिता देवी के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ता आरा-सासाराम पथ को घंटो जाम रखा। राजद विधायक अनिता देवी, राजद के प्रखंड अध्यक्ष वाहिद खान, राम नाथ ¨सह, सुरेंद्र शर्मा, राजाराम पटेल, जगनारायण तिवारी, राजीव मोहन कृष्णा, मोहन अफसर, इमाम केशनाथ ¨सह, गुलाम गॉस, हाश्मी भोला गुप्ता, सहित काफी संख्या में वाम दलों व कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.