Move to Jagran APP

मेरी रगों में रची बसी है तिलौथू की मिट्टी : मोहित ¨सहा

रोहतास। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में शनिवार को विद्यालय के भू-दाता मधुर ¨सहा की जयं

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 05:53 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 05:53 PM (IST)
मेरी रगों में रची बसी है तिलौथू की मिट्टी : मोहित ¨सहा
मेरी रगों में रची बसी है तिलौथू की मिट्टी : मोहित ¨सहा

रोहतास। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में शनिवार को विद्यालय के भू-दाता मधुर ¨सहा की जयंती सह विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। उद्घाटन भूमिदाता के पुत्र मोहित ¨सहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में रहता हूं, लेकिन मेरा दिल तिलौथू में ही बसता है। विद्यालय कोई भी हो बड़ा या छोटा नहीं होता है। मेरी दादी व मेरे पापा ने मुझे सर्वप्रथम इसी विद्यालय में पढ़ने के लिए भेजा था। जब भी मेरी अपने मित्रों से शिक्षा पर बातें होती है, तो वह दिन बरबस याद आ जाता है जब हम और मेरी बहन महिमा ¨सहा दोनों भाई-बहन यहां एक पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ते थें। मैं जहां भी रहूं, लेकिन संस्कार मुझे तिलौथू से ही मिला है। यहां की मिट्टी मेरी रगों में रची बसी है। कहा कि शिक्षा वह अनमोल रत्न है, जिसकी बदौलत हम अपने अधिकार व कर्तव्य को भली भांति समझ पाएंगे। अभी भी हमारे देश में हजारों लोग भूखे क्यों सोते हैं। महिलाओं पर अत्याचार क्यों हो रहा है। इन सभी के निवारण के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। अध्यक्षता विद्यालय के मार्गदर्शक रहे युधिष्ठिर प्रसाद तथा संचालन का प्रतीश कुमार, दिव्या कुमारी एवं राजनंदनी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य जंगलेश प्रसाद चौरसिया ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय सेवा भारती मुख्य ट्रस्टी गुरु चरण प्रसाद थे। मौके पर भूमि दाता की पुत्री महिमा ¨सहा के अलावे अभिजीत ¨सहा ,रंजीत ¨सहा, देवनंदन प्रसाद, सुमेर ¨सह, नंदकेश्वर प्रसाद ,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुशवाहा, पूर्व मुखिया जगनारायण ¨सह, मथुरा ¨सह ,उमेश शुक्ला सहित अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम

तिलौथू. स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में शनिवार को विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता व अन्य सामाजिक कुरीतियों पर आधारित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। उसके बाद छात्रा अंजली दुबे ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण से किया। छात्र रवि आलोक ने स्व मधुर ¨सहा की याद में जब गीत प्रस्तुत किया, तब उपस्थित लोंगों की आंखेूं छलक पड़ी। छात्राओं के Þ सफलता चुमे तुम्हारे चरण..गजल व आयो बसंत बहार श्याम तेरी बंसी बजे धीरे धीरे Þ के बाद सामूहिक गीत एवं नृत्य पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। कार्यक्रम में डांडिया नृत्य सहित अन्य ंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने लोगो का मन मोह लिया। वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। गाकर समाप्त हुआ।

स्व.मधुर ¨सहा की याद में निकाली गई प्रभात फेरी

तिलौथू: विद्यालय में कार्यक्रम से पूर्व समाजसेवी डब्लू ¨सह के नेतृत्व में स्व.मधुर ¨सहा की याद में प्रभात फेरी निकाली गई। जो स्व ¨सहा के आवास से शुरू होकर उच्च विद्यालय, बाजार के मेन रोड, थाना चौक होते हुए बाबूगंज से सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में जाकर समाप्त हुआ। प्रभात फेरी में मधुर ¨सहा अमर रहे के नारे भी लगाए जा रहे थे । प्रभात फेरी में भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, भाजपा नेता देव कुमार मिश्रा, दीपक मिश्रा, संतोष शुक्ला, धीरज मिश्रा, र¨वद्र ¨सह, सुनील गोस्वामी सहित अन्य शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.