सांप काटने से किशोर की मौत
रोहतास। स्थानीय मुख्य बाजार के हनुमानगढ़ी में रविवार की रात विषैले सर्प के काटने से किशो
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 05:09 PM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 06:38 AM (IST)
रोहतास। स्थानीय मुख्य बाजार के हनुमानगढ़ी में रविवार की रात विषैले सर्प के काटने से किशोर की मौत हो गई। मृतक जयराम चौधरी का 12 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि सन्नी रात आठ बजे अपने घर के पिछवाड़े लघुशंका करने के लिए गया था। जब वह पेशाब कर घर में वापस लौट रहा था, तभी किवाड़ के पास मौजूद सर्प ने डंस लिया। सर्प के काटते ही वह घर मे मौजूद परिजनों को यह बात बताई जिसके बाद परिजन उसे बांक ले गए बांक में झाड़ फूंक होने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद डेहरी के बोस क्लिनिक और फिर नारायण मेडिकल कालेज जमुहार ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का दाह संस्कार परिजनों ने सोन नदी में कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें