प्रखंड के तीन हाई स्कूलों में शुरू हुआ स्मार्ट क्लास
रोहतास। प्रखंड के तुंबा राजकीयकृत उच्च विद्यालय रोहतास एवं प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में उन्
रोहतास। प्रखंड के तुंबा, राजकीयकृत उच्च विद्यालय रोहतास एवं प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में उन्नयन बिहार कार्यक्रम के तहत स्मार्ट क्लास का स्थानीय विधायक ललन पासवान ने फीता काटकर शुभारंभ किया। सर्वप्रथम तुंबा उच्च विद्यालय में विधायक के अलावा जिला परिषद अध्यक्ष नथुनी राम, जिला पार्षद आरती गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने छात्र छात्राओं को अपनी किस्मत खुद बनाने के लिए कड़ी मेहनत एवं देश के महान व्यक्तियों के जीवनी को जेहन में उतार अपना मुकाम हासिल करने के लिए भरपूर कोशिश करें। पढ़ाई इतनी हो कि बुलंदी हासिल हो सके, इसके बाद उन्होंने रोहतास राजकीयकृत उच्च विद्यालय अकबरपुर एवं प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय अकबरपुर में भी स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। मौके पर स्थानीय मुखिया विजय गुप्ता, तिलौथू जिला पार्षद शर्मिला शर्मा, दिनारा जिला पार्षद संजय पासवान, नौहट्टा जिला पार्षद महेंद्र पासवान, रामचंद्र साह, प्रधानाध्यापक हारून रशीद, प्रधानाध्यापक गुफरान अहमद, प्रो. इफ्तिखार अहमद, जिला पार्षद प्रतिनिधि संजीव गुप्ता समेत शिक्षक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।