उन्नयन बिहार स्मार्ट क्लास का उदघाटन
रोहतास । उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय महुआरी में उन्नयन बिहार स्मार्ट क्लास का उद्घाटन मुखिया रेन
रोहतास । उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय महुआरी में उन्नयन बिहार स्मार्ट क्लास का उद्घाटन मुखिया रेनू देवी व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ललित मोहन सिंह ने किया। अध्यक्षता पूर्व डीडीओ विनोद कुमार सिंह ने की।
नोडल शिक्षक अजय कुमार पाठक ने स्मार्ट क्लास पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा पूरे बिहार में इस योजना को लागू किया गया है ,ताकि छात्रों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से उन्नत शिक्षा मिल सके। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ललित मोहन सिंह ने प्रभारी प्रधानाध्यापक अभय कुमार सिंह को स्मार्ट क्लास की गुणवत्ता को बनाए रखने की सलाह देते हुए छात्रों से इसका भरपूर लाभ लेने का अनुरोध किया। मौके पर साधन सेवी संतोष कुमार सिंह ,शिक्षक शशि शेखर,बीआरसी अकाउंटेंट रविकांत सिंह ,अविनाश कुमार वेंकटेश्वर सिंह ,राजीव कुमार ,सुषमा देवी, रीना कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।