स्मार्ट क्लास में छात्रों को दी जाएगी अद्यतन जानकारी
रोहतास। स्थानीय संत शिवानंद अकादमी में बुधवार को उन्नयन स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया।
रोहतास। स्थानीय संत शिवानंद अकादमी में बुधवार को उन्नयन स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रेमचंद, कार्यक्रम पदाधिकारी मानवेंद्र कुमार राय, ददन सिंह, सीमा भारती समेत अन्य ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका गीता कुमारी ने की। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय में पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया गया। इस मौके पर पौधारोपण करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
डीईओ ने कहा कि छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास में स्मार्ट क्लास की अहम भूमिका होगी। इससे छात्रों को अद्यतन जानकारियां हासिल होगी। प्राचार्या ने कहा कि पौधारोपण से शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण व जल सरंक्षण दोनों को बल मिलता है। कार्यक्रम में वरीय शिक्षक कुदुस, पायल कुमारी, जहान्वी, सचिन कुमार, अमित राठौर, संजय कुमार सिंह, निखिल दुबे, अरविद कुमार, आनंद, सत्येंद्र प्रसाद साह, प्रभात कुमार, रितेश कुमार, जयनाथ शर्मा, अवनीश कुमार, लक्ष्मण प्रसाद गोंड, ललन चौबे, सोनामती, रामेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार, जयप्रकाश कुमार, रूबी कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप