Move to Jagran APP

सड़क दुर्घटना में बेंगलुरू के चिकित्सक दंपती समेत छह जख्मी

?????? ??? ?? ??? ??? ?? ???????? ????? ?? ????? ????? ??? ?? ???? ?? ??? ?????? ?? ??? ??????? ???? ????? ????? ?? ??????? ?? ???????? ????? ?? ??? ???? ????? ???? ???? ?????? ???? ????? ????? ?? ??????? ???? ????????? ??? ?????? ???? ?? ?????? ???? ?? ?????? ????? ???? ?? ???????? ???????? ??? ?? ????? ??? ????? ??? ?? ???? ???? ?????? ??? ?? ????? ????? ?? ???? ?????? ???? ?? ???? ????? ?? ??? ???? ??? ?? ??????? ????? ????? ????? ?? ??????? ???? ? ????? ?????? ?? ??????

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 06:31 PM (IST)Updated: Tue, 13 Aug 2019 06:32 AM (IST)
सड़क दुर्घटना में बेंगलुरू के चिकित्सक दंपती समेत छह जख्मी
सड़क दुर्घटना में बेंगलुरू के चिकित्सक दंपती समेत छह जख्मी

रोहतास। शिवसागर थाना क्षेत्र के पखनारी गांव के समीप सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर एक पर्यटक मिनी बस ट्रैवलर पलटने से उसमें सवार बेंगलुरू के चिकित्सक दंपती समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एनएचआइ एम्बुलेंस से सदर अस्पताल सासाराम में इलाज के लिए लाया गया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद घंटों सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। यात्रियों व गुप्ताधाम में जल चढ़ाने आए कांवरियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि घायलों में बेंगलुरू शहर के जयनगर नौ ब्लॉक के निवासी 62 वर्षीय डॉक्टर एस अशोक और उनकी पत्नी वसंती अशोक, 70 वर्षीया सरस्वती श्रीनिवास, बाल सुब्रहण्यम के अलावे दो अन्य लोग शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डिवाइडर से ट्रैवलर टकराने के बाद फोरलेन के दूसरे लेन में जाकर सड़क पर ही पलट गई। जिसके कारण फोरलेन पर कई घंटों तक यातायात भी प्रभावित रहा। फोरलेन पर चल रहे अन्य वाहन भी घंटों तक फंसे रहे। एनएचआइ के अधिकारियों व कर्मियों को जीटी रोड पर आवागमन को सुचारू करने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्रेन की मदद से वाहन को घटनास्थल से हटाने के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारू किया गया। जानकारी के अनुसार बस पर सवार सभी तीर्थयात्री वाराणसी से बोधगया व पूजा करने जा रहे थे। इसी क्रम में यह घटना घटी। वाहन पर सवार कई अन्य लोग सुरक्षित बताए जाते है। घटना के बाद ग्रामीण दौड़ पड़े व घायलों को मदद कर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों ने बताया कि अगर ग्रामीण समय पर दौड़कर नहीं पहुंचे रहते तो उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती। एनएचआइ की एंबुलेंस टीम ने भी समय पर उनकी मदद की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.