बहनों ने मनाया भैया दूज का त्योहार
रोहतास। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को भैया दूज का त्योहार पारम्परिक ढंग से मनाया गया। इस मौके पर बह
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 05:51 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 05:51 PM (IST)
रोहतास। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को भैया दूज का त्योहार पारम्परिक ढंग से मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने जगह-जगह सामूहिक रूप से गोधन कूटने की रश्म पूरी की। भाइयों की लंबी आयु व अटूट प्रेम की मंगलकामना की। वही सुबह महिलाएं अपने-अपने घरों से दरिद्र को खदेर कर अमर पीठा खीर एंव प्रसाद सबको खिलाया। दूसरी तरफ शनिवार को कायस्थ समुदाय के लोगों ने महाराज चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना के साथ कलम दावात की पूजा की और प्रसाद का वितरण किया। पूजा को ले कायस्थ समुदाय के लोगों ने पूरे दिन कलम से परहेज रखा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें