रविदास महायज्ञ को ले निकली शोभा यात्रा
रोहतास। प्रखंड क्षेत्र के डेबरिहा गांव में आयोजित संत शिरोमणि रविदास यज्ञ को लेकर जलभरी
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 05:15 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 05:15 PM (IST)
रोहतास। प्रखंड क्षेत्र के डेबरिहा गांव में आयोजित संत शिरोमणि रविदास यज्ञ को लेकर जलभरी यात्रा निकाली गई। जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने गंगेश्वर नाथ धाम से कलश में जल लेकर कोचस होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे। बुधवार की रात यज्ञ की विधिवत शुरुआत हुई।
जलभरी शोभायात्रा को देखने के लिए महिला पुरुष व बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी। रास्ते में श्रद्धालुओं ने कई जगह शर्बत व पानी की व्यवस्था की थी। जहां सुरक्षा की ²ष्टि से स्थानीय पुलिस भी लगातार कलश यात्रा के साथ चल रही थी। आयोजकों ने बताया कि यज्ञ का समापन 28 फरवरी को होगा ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें