अवैध गिट्टी लदे तीन वाहन जब्त, दो चालक गिरफ्तार
डेहरी-आनसोन : रोहतास। नगर थाने की पुलिस ने रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहनबीघा के
By Edited By: Published: Sun, 10 Apr 2016 05:59 PM (IST)Updated: Sun, 10 Apr 2016 05:59 PM (IST)
डेहरी-आनसोन : रोहतास। नगर थाने की पुलिस ने रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहनबीघा के पास अवैध गिट्टी लदे दो ट्रक व एक हाईवा जब्त किया। दो चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ईश्वरचंद विद्यासागर के अनुसार गश्ती दल ने अवैध गिट्टी लदे दो ट्रक बीआर 1 जी 5382, यूपी 65 टी 1627 व हाइवा ओआर 23 बी 3258 को जब्त किया है। दोनों ट्रकों के चालक संजय पासवान (ग्राम छतौनी थाना नोखा) व अखिलेश यादव (गोपी बिगहा) को गिरफ्तार किया गया है। जबकि हाइवा चालक फरार हो गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चालक व वाहनों को अग्रतर कार्रवाई हेतु वन विभाग को सौंप दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें