Move to Jagran APP

सावित्रीबाई फुले ने दी समाज को नई दिशा

देश की प्रथम महिला शिक्षका सावित्रीबाई फुले ने समाज को नई दिशा दी। समाज से अपमानित होने के बाद भी महिला उत्थान के लिए कार्य करती रहीं। उक्त बातें विधायक वशिष्ठ सिंह ने कही। वे सम्राट अशोक क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय चौक पर सावित्रीबाई फूले की जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार सावित्रीबाई फुले का सपना साकार कर रही है। जिसके तहत छात्राओं को पोशाक साइकिल छात्रवृत्ति व नौकरियों में 35 फीसद आरक्षण का प्रावधान किया गया है। उन्होंने गिरीश नारायण मिश्र उच्च विद्यालय को हर सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इससे पहले विधायक ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jan 2020 06:13 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 06:13 PM (IST)
सावित्रीबाई फुले ने दी समाज को नई दिशा
सावित्रीबाई फुले ने दी समाज को नई दिशा

देश की प्रथम महिला शिक्षका सावित्रीबाई फुले ने समाज को नई दिशा दी। समाज से अपमानित होने के बाद भी महिला उत्थान के लिए कार्य करती रहीं। उक्त बातें विधायक वशिष्ठ सिंह ने कही। वे सम्राट अशोक क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय चौक पर सावित्रीबाई फूले की जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार सावित्रीबाई फुले का सपना साकार कर रही है। जिसके तहत छात्राओं को पोशाक, साइकिल, छात्रवृत्ति व नौकरियों में 35 फीसद आरक्षण का प्रावधान किया गया है। उन्होंने गिरीश नारायण मिश्र उच्च विद्यालय को हर सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इससे पहले विधायक ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि रालोसपा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रेखा गुप्ता, रालोसपा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ स्वीटी प्रिया, डॉ. आरपी मौर्य, जिला पार्षद धनजी शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया राय सहित अन्य लोगों ने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बच्चों द्वारा नृत्य, गीत प्रस्तुत किया गया। अध्यक्षता कलेन्द्र कुशवाहा व संचालन पंकज मौर्य ने किया। मौके पर थानाध्यक्ष मोहम्मद कमाल अंसारी, सुजीत प्रकाश, पुनीता तिवारी, डॉ. मदन मौर्य, संतोष, कमलेश मौर्य, अनिल सिंह, सुमित कुमार, कुश कुमार, विकाश, भीम सिंह, अभिषेक, लव कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.