Bihar Crime: सासाराम में युवक की गोली मारकर हत्या, 4 साल बाद दोहराया खूनी खेल
सासाराम के काजीपुरा मोहल्ले में मंगलवार रात अभिषेक गोस्वामी उर्फ लुलु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस पुरानी ...और पढ़ें

घटना स्थल पहुंची पुलिस की गाड़ी। फोटो जागरण
HighLights
सासाराम के काजीपुरा में युवक अभिषेक गोस्वामी की हत्या।
मंगलवार रात करीब 10 बजे अपराधियों ने गोली मारी।
पुरानी रंजिश या आपसी गैंगवार का मामला प्रतीत।
जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। नगर थाना क्षेत्र के नवरतन बाजार स्थित काजीपुरा मोहल्ला में अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने शिव मंदिर के समीप मंगलवार की रात लगभग 10 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान काजीपुरा निवासी अभिषेक गोस्वामी उर्फ लुलु के रूप में की गई है। प्रथमदृष्टया युवक हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को कारण माना जा रहा है। चार साल पहले उसी स्थान पर खिड़की घाट निवासी भुअर की हत्या हुई थी।
घटना की सूचना के बाद मौके पर नगर थाना की पुलिस पहुंच गई है। बताया जाता है कि गली में पहले से घात लगाए अपराधियों ने युवक को गोली मारने के बाद आसानी से भाग निकले।
युवक रात में अपने घर लौट रहा था, इस वक्त घटना को अंजाम दिया गया ।मृतक के शव को पुलिस कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में है। घटना को आपसी गैंगवार से जोड़ कर देखा जा रहा है
