Move to Jagran APP

आप देश की उन्नति के हैं असली नायक: संजय

प्रखंड विभिन्न क्वारंटाइन सेंटरों पर पहुंच विधायक संजय यादव ने गुरुवार को वहां क्वारंटाइन किए गए प्रवासी कामगारों से मिल उनका हाल जाना। उन्हें असली कर्मयोद्धा के साथ देश की उन्नति का नायक बताया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 04:25 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 04:25 PM (IST)
आप देश की उन्नति के हैं असली नायक: संजय
आप देश की उन्नति के हैं असली नायक: संजय

प्रखंड विभिन्न क्वारंटाइन सेंटरों पर पहुंच विधायक संजय यादव ने गुरुवार को वहां क्वारंटाइन किए गए प्रवासी कामगारों से मिल उनका हाल जाना। उन्हें असली कर्मयोद्धा के साथ देश की उन्नति का नायक बताया।

loksabha election banner

कहा कि आपकी हिम्मत और जज्बा बरकरार है। सच में आप प्रवासी नही , देश की उन्नति के असली नायक है। विधायक ने स्थानीय गौरी शंकर उच्च विद्यालय, केके उच्च विद्यालय के अलावा मध्य विद्यालय बसौरा, मध्य विद्यालय समहुता, मध्य व उच्च विद्यालय छुलकार में बने क्वारंटाइन सेंटरों पर पहुंच प्रवासियों का हाल जाना और उनके बीच मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया। बीडीओ कुमुद रंजन को उन्हे बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। बीडीओ ने सभी सेंटरों की वस्तुस्थिति के बारे में विधायक को अवगत कराया। विधायक ने बताया कि जो थोड़ी कुछ कमियां थी, उसे दूर करने का निर्देश बीडीओ को दिया गया है। विधायक ने स्थानीय बाजार में भी लोगों को मास्क, साबुन व सैनिटाइजर का वितरण किया। समहुता में अनुसूचित जाति परिवार से मिलकर उन्हें राशन उपलब्ध कराया। साथ ही बीडीओ से वंचितों का राशन कार्ड शीघ्र बनवाने की बात कही। मौके पर अधिकारियों के साथ कई पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.