सांसद ने किया गांधी संकल्प यात्रा के तहत गावों में पद यात्रा
रोहतास। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर स्थानीय सांसद छेदी पासवान ने प्रखंड के आध
रोहतास। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर स्थानीय सांसद छेदी पासवान ने प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में शुक्रवार गांधी संकल्प यात्रा के तहत भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता,पौधारोपण प्लास्टिक प्रयोग निषिद्ध रखने की बात कही
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास के नारों के साथ राष्ट्र का विकास कर रही रही है। महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी नियमित पैदल चलते थे। साथ ही खुद सफाई कार्य करते थे। आप स्वस्थ्य रहेंगे, तो रोग मुक्त रहेंगे। बीमारी में खर्च होने वाले राशि को अपने हित में प्रयोग करेंगे। एक मानव को स्वस्थ्य रहने के लिए 16 वृक्ष की आवश्यकता होती है। जबकि विहार में आज 35 व्यक्ति पर एक पेड़ है तो आप स्वस्थ्य रहने की कल्पना कैसे की जा सकती है। पंदुका गांव में सोन नदी पर पुल निर्माण को लेकर सांसद ने कहा कि सोन नदी पर पुल के लिए प्रधानमंत्री को पत्राचार किया गया है। पदयात्रा के क्रम में नौहट्टा, तियरा, तीउरा,चुटिया, तिलोखार,पर छा,नवाडीह खुर्द,यदुनाथ पुर समेत कई गावों का भ्रमण किया। सांसद के साथ अवध बिहारी राय, प्रखंड अध्यक्ष प्रणव प्रभाकर पाण्डेय, जदयू अध्यक्ष दीपक चौबे, अरुण कुमार चौबे, राम प्रवेश पासवान, गुड्डू सिंह, कृष्णा ठाकुर, हरिशंकर मिश्र, दारा राम, श्री राम सिंह, विमलेश चौबे समेत अन्य शामिल थे।