10 नवंबर को मनाया जाएगा शाहाबाद महोत्सव
रोहतास। शाहाबाद के गौरवशाली सांस्कृतिक, धार्मिक व ऐतिहासिक विरासत को याद करते हुए यहां के आर्थिक विक
रोहतास। शाहाबाद के गौरवशाली सांस्कृतिक, धार्मिक व ऐतिहासिक विरासत को याद करते हुए यहां के आर्थिक विकास को गति देने के लिए शाहाबाद महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। समाजिक संस्था पहल के अध्यक्ष अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में डॉ नागेन्द्र झा महिला महाविद्यालय के प्रांगण में एक बैठक हुई। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दल और समाजिक संस्था से जुड़े शाहाबाद प्रक्षेत्र के लोग शामिल हुए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस महोत्सव में महान संत जीयर स्वामी, पायलट बाबा, ओशो सिद्धार्थ, भोजपुरी गायक पवन सिंह, मनोज तिवारी, भरत शर्मा, लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय सहित शाहाबाद के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, केन्द्रीय व राज्य सरकार के मंत्री, त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधि को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें ऐतिहासिक धरोहरों से सम्बंधित छायाचित्र की प्रदर्शनी, शाहाबाद के प्रसिद्ध मिठाई आदि का काउन्टर लगाया भी जाएगा। साथ ही यहां के परम्परागत गायन की प्रस्तुति की जाएगी। बैठक में समाजवादी नेता रामबिहारी सिंह, मिथिलेश सिंह, अरूणा देवी, डॉ. श्री निवास यादव, प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार लाली, नगर परिषद अध्यक्ष रब नवाज राजू , उपाध्यक्ष गुप्तेश्वर गुप्ता, मुन्ना राय, काशीनाथ सिंह, हरिचरण कुशवाहा, महावीर क्वि•ा के संस्थापक छोटेलाल सिंह, विनोद सिंह, अयूब खान, संजीव पटेल, शैलेन्द्र सिंह, हरेन्द्र हरियाली, संजय सिंह, सत्येन्द्र जी आदि थे। बैठक का संचालन सिकन्दर सिंह स्वागत भाषण प्रो दशरथ मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन सुभाष तिवारी ने की।