सदन में छाया रहा बिजली पानी का मुद्दा
औरंगाबाद। पंचायत समिति की बैठक में जन समस्याओं पर चर्चा की गई। जन समस्याओं से जुड़े सवाल स
औरंगाबाद। पंचायत समिति की बैठक में जन समस्याओं पर चर्चा की गई। जन समस्याओं से जुड़े सवाल सदन में गूंजते रहे। अध्यक्षता प्रमुख धर्मेंद्र कुमार एवं संचालन सचिव सह बीडीओ लोक प्रकाश ने की। सर्व प्रथम सदस्यों व अधिकारियों ने बीते बैठक में लिए गए प्रस्ताव की संपुष्टि की। बीडीओ ने पूर्व के प्रस्ताव पर प्राप्त जवाब को सदन में रखा और सदस्यों ने इसकी पुष्टि की। अधिकांश प्रस्ताव पर सदस्यों ने संतुष्टि की हामी भरी पर बिजली, शिक्षा, पानी और आंगनबाड़ी के मामले में कार्रवाई न होने की शिकायत की। पंचायत समिति सदस्य चुनमुन ¨सह ने कुटुंबा, मुखिया योगेंद्र ¨सह ने सूही, मुखिया सरूण पासवान ने मटपा, मुखिया ममता देवी ने वर्मा, मुखिया रेखा देवी ने रिसियप, समिति सदस्य योगेंद्र पासवान ने डुमरी एवं कर्मावसंतपुर के समिति सदस्य ने बिजली विभाग द्वारा कार्य न कराए जाने की बात की। बिजली विभाग के जेई अभिषेक कुमार ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि जो प्रस्ताव मिला है उस पर कार्य होना है। आंगनबाड़ी केंद्र पर चर्चा शुरू हुई तो सदस्यों ने विभिन्न पंचायत में अधूरे पड़े आंगनबाड़ी केंद्र का मुद्दा उठाया। बीडीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मति अब समिति सदस्य व मुखिया मनरेगा के तहत करा सकते हैं। पीओ योगेंद्र कुमार ने कहा कि मनरेगा से पांच लाख तक का कार्य तथा आईसीडीएस से दो लाख का कार्य कराने के लिए जनप्रतिनिधि आगे आएं। मुखिया बब्लू दुबे ने कहा कि जगदीशपुर पंचायत में केंद्र जर्जर है इस पर बीडीओ ने कहा कि 14वीं व पंचम वित से कार्य कराया जा सकता है।
जल संकट व शिक्षा पर उठे ज्वलंत प्रश्न
वर्मा के समिति सदस्य महेंद्र ¨सह ने कहा कि उनके क्षेत्र में जल संकट व्याप्त है। किसान धान की पटवन नहीं कर पा रहे हैं। आंगनबाड़ी, नए विद्यालय बनाने एवं बिजली पर कहा कि इसका निदान आवश्यक है। औरंगाबाद से आए अधिकारी ने कहा कि जल संकट वैश्विक संकट बन गया है। इसके लिए पांच से दस एकड़ के किसानों को तालाब बनाकर समस्या से निबटना होगा। स्वास्थ्य संबंधी चर्चा में प्राईवेट प्रैक्टिस पर मुखिया योगेंद्र ¨सह ने चर्चा की। शिक्षा पर कहा कि सूही के कोइरी बिगहा स्कूल के कमरे में किवाड़ नहीं है। चुनमुन ¨सह ने कहा लोहरचक व सुलतानपुर में स्कूल नहीं है। उपप्रमुख गीता देवी, सीओ अनिल कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष रवींद्र कुमार यादव, पीओ योगेंद्र कुमार, बीएओ प्रदीप कुमार, बीसीओ दिलीप कुमार, अभिषेक कुमार, मुखिया प्रतिनिधि असलम अंसारी, अंबा मुखिया रून्नी देवी, पंचायत समिति सदस्यगण एवं मुखिया मौजूद थे।
पंसस पूनम ने मीडिया से की शिकायत
भरौंधा पंचायत की समिति सदस्या पूनम ने कहा कि जब एक बार सदन से अनुपस्थित रहे तो मीडिया वाले दिखा दिए। अब जब क्षेत्र के यादव बिगहा में नली गली नहीं बनी है तो इस मुद्दे को उन्हें दिखाना चाहिए। कहा कि उक्त गांव में गंभीर संकट है पर सात निश्चय योजना के तहत गांव का चयन नहीं किया गया है।