48 घंटे में मिले कोरोना के 75 मरीज, 51 संक्रमित हुए स्वस्थ
रोहतास जिले में 48 घंटे के दौरान कोरोना के 75 नए संक्रमित मिले हैं वहीं 54 स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
जागरण संवाददाता, सासाराम : रोहतास। रोहतास जिले में 48 घंटे के दौरान कोरोना के 75 नए संक्रमित मिले हैं, वहीं 54 स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 5046 हो गई है, जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 4744 पर पहुंच गई। नए मरीजों को घर पर ही आइसोलेट करने की प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू कर दी गई है। 264 सक्रिय संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों के अलावा होम आइसोलेशन में चल रहा है। वहीं कोरोना से बचाव को ले गांव-गांव जागरूकता कार्यक्रम चलाने के साथ स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मास्क का वितरण किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि 48 घंटे के दौरान कोरोना के 75 नए मरीज मिले हैं, जबकि 54 स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। नए मरीजों को आइसोलेट करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या 5046 हो गई हैं, जिसमें से 4744 स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। 264 सक्रिय मरीजों में से 25 का इलाज सदर अस्पताल व एनएमसीएच जमुहार, अनुमंडलीय अस्पताल डेहरी व बिक्रमगंज के अलावा आइटीआइ भेलारी व तुंबा सहित होम आइसोलेशन में चल रहा है। जबकि 234 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अबतक जिले में 26076 सैंपल जांच के लिए संग्रहित किया गया है, जिसमें से 23156 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। वहीं 3200 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। 16 व 17 सितंबर को कुल 1321 सैंपल संग्रहित किए गए हैं।
कोरोना मीटर : अबतक कुल संक्रमित : 5046 अबतक स्वस्थ हुए कुल मरीज : 4744 अबतक कुल मृतकों की संख्या : 38 सक्रिय मरीजों की संख्या : 264 कंटेंमेंट जोन : 25 हॉट स्पॉट : 00
48 घंटे की स्थिति कुल नए मरीज : 75 कुल स्वस्थ हुए मरीज : 54 कुल मौत : 00