राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रोहतास के नौ खिलाड़ी चयनित
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ व बिहार एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार से पट।
रोहतास। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ व बिहार एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार से पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में आयोजित राष्ट्रीय पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बिहार टीम के सदस्य के रूप में जिले से नौ खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। इसके अलावा सात तकनीकी पदाधिकारी रोहतास से रखे गए हैं। एथलेटिक संघ के जिला सचिव विनय कृष्ण ने बताया कि 15 व 16 को होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले से सात खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने को ले सात तकनीकी पदाधिकारी भी रोहतास से रखे गए हैं। जिसमें विनय कृष्ण, सत्येंद्र कुमार, कुश कुमार त्रिपाठी, नवनीत कुमार, रानु कुमार ¨सह, सुधीर कुमार, नेहा नाजनीन है।
जबकि खिलाड़ियों में सुमन कुमारी 100 मी. दौड़ (गांधी स्मारक उच्च विद्यालय, पचपोखरी, नोखा), गोला व चक्का फेंक में रीमा राज (रोहतास महिला महाविद्यालय,सासाराम), 800 व 1500 मी.तलत जहां (रमा जैन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,सासाराम), ऊंची कूद में दुर्गा कुमारी (महिला महाविद्यालय, डेहरी)बालक वर्ग में युवराज कुमार ¨सह (उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवपुर), 100 व 200 मी. में गोरख कुमार (डेहरी), 2000 मी. में अक्षय कुमार (डीएवी पब्लिक स्कूल,कटार), आशीष गोला फेंक में कुमार ¨सह (चेनारी) व 10000 मी. दौड़ में सासाराम के मंजीत श्रीवास्तव स्पद्र्धा में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार, मेघालय, मिजोरम, झारखंड, मणिपुर, उड़िसा तथा मेजबान बिहार की टीम 150 पदकों के लिए संघर्ष करेंगी। चयनित खिलाड़ियों को जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार ¨सह, उपाध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव ,मनीष कुमार ¨सह, सत्येंद्र कुमार, धर्मेंद्र यादव, रानु कुमार ¨सह, मनोज कुमार समेत अन्य लोगों ने शुभकामना दी ।