विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतास के कुएं में पड़ा था सिलाई किया हुआ बोरा, बाहर निकाला तो खुला खौफनाक राज; पति समेत दो गिरफ्तार

Published: Sat, 26 Sep 2026 08:56 AM (IST)

रोहतास के डुमरखोह जंगल स्थित एक कुएं से सिलाई किए हुए बोरे में बंद महिला का शव बरामद हुआ है। ...और पढ़ें

रोहतास के कुएं से विवाह‍िता का शव बरामद। सांकेत‍िक तस्‍वीर

रोहतास के कुएं से विवाह‍िता का शव बरामद। सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। जिले के बड्डी थाना क्षेत्र के डुमरखोह जंगल स्थित कुएं से एक मह‍िला का शव बरामद किया गया है। शव सिलाई किए हुए बोरे में बंद था। 

शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव बाहर निकाले जाने के बाद उसकी पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने उसके पत‍ि समेत दो को गिरफ्तार क‍िया है। शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

बताया जाता है कि कुएं में बोरा देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। 

पत‍ि समेत दो गिरफ्तार 

बोरे को बाहर न‍िकाला गया तो सभी हैरान रह गए। शव पानी से बाहर नहीं आए इसके लिए उसकी कमर में भारी पत्‍थर बांध दिया गया था। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत अन्‍य पहलुओं पर जांच कर रही है। 

एसपी म‍िस्‍टर राज ने बताया क‍ि जांच-पड़ताल के बाद मृतका के पत‍ि पिंकू ब‍िंद और धनजी पासी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों व्‍यक्‍त‍ियों से पूछताछ और पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्‍पष्‍ट होगा।