विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतास में टीचर का अपहरण कर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने पीटा, बनारस में इलाज के दौरान मौत

Published: Sat, 22 Aug 2026 08:59 PM (IST)

शिक्षक अपहरण के एक आरोपी गुड्डू उर्फ राजेश्वर सिंह की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसे ग्रामीणों ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

HighLights

  1. शिक्षक अपहरण के आरोपी की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत।

  2. ग्रामीणों ने अपहरणकर्ताओं को पकड़कर जमकर पीटा था।

  3. दूसरे आरोपी बिंदेश्वरी पाल को पुलिस ने जेल भेजा।

संवाद सूत्र,  कोचस (रोहतास)। दिनारा थाना क्षेत्र के नरवर गांव से शिक्षक का अपहरण कर भाग रहे आरोपितों में से एक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक नटवार थाना क्षेत्र के किशुनपुर बड़वा निवासी गुड्डू उर्फ राजेश्वर सिंह बताया जाता है। घटना बीते सोमवार रात की है, जब शिक्षक का अपहरण कर भाग रहे अपराधियों को ग्रामीणों ने डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप रंगे हाथों पकड़ लिया था।

आक्रोशित भीड़ ने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे गुड्डू मौके पर ही अचेत हो गया। सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस और कोचस व दिनारा थाने की टीम ने दोनों को कब्जे में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

गुड्डू की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया था, जहां पुलिस अभिरक्षा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कोचस थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के अनुसार दूसरे आरोपित बिंदेश्वरी पाल को इलाज के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

मामले में प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- रोहतास के शिवसागर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार